ग्रहों की चाल से बन रहे कई शुभ योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज मंगल और गुरु कर्क राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है.

India Daily
Shanu Sharma

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा के शनि की राशि में होने से मन में स्थिरता और शीतलता बनी रह सकती है. व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी दिन सक्रिय रहने की संभावना है. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन व्यावसायिक रूप से सक्रिय रह सकता है. कामकाज में आपको सफलता मिल सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का भाग्य साथ दे सकता है. धर्म-कर्म और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है.


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. कारोबार में भी स्थिति सामान्य रहने की संभावना है.

कर्क राशि

आज आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के योग बन सकते हैं. 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है. सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में सक्रियता रहेगी और धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. 

कन्या राशि

कन्या राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ रहने वाला है. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. प्रेम के मामले में सफलता मिलेगी.

तुला राशि

तुला राशि वालों को घरेलू मामलों में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं. भौतिक सुख-संपदा बढ़ सकती है. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के प्रयास सफल हो सकते हैं और पराक्रम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. कारोबार में सफलता के योग हैं.

धनु राशि

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे. परिवार और करीबियों का दायरा बढ़ सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वाले आज आकर्षण के केंद्र बने रह सकते हैं. व्यक्तित्व में प्रभाव और आत्मविश्वास दिखाई देगा. स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जबकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है.

मीन राशि

मीन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं और कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.