West Bengal Assembly Election 2026

आज कैसा रहेगा किस राशि के जातकों का दिन? यहां पढ़ें राशिफल

आज 23 मार्च, सोमवार का दिन है. आज कई राशियों के लिए बदलाव का दिन है. आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है, जिसमें मां स्कंदमाता की पूजा होती है.

India Daily
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आज 23 मार्च, सोमवार का दिन है. आज कई राशियों के लिए बदलाव का दिन है. आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है, जिसमें मां स्कंदमाता की पूजा होती है. चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है. कृतिका नक्षत्र के प्रभाव में है. इस वजह से दिन एक तरफ धन, करियर, मान-सम्मान और रिश्तों में स्थिरता और सुख दे सकता है. चलिए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा. 

मेष: छात्रों के करियर में नई राह खुलेगी. रुकावटें भी खत्म होंगी. ज्यादा यात्रा करने से बचें. पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें. हेल्थ अच्छी रहेगी और प्रेम संबंध मजबूत होगा. क्रोध काबू में रखें.

वृष: आज ऑफिस के झगड़े कम होंगे. इसके साथ ही पैसे आने के योग बन रहे हैं. परिवार के महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. लीवर से संबंधित परेशानी पर ध्यान दें.

मिथुन: नौकरी वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और अटके काम पूरे होंगे. व्यापार में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. टाइम मैनेजमेंट ठीक रखना जरूरी है. 

कर्क: छात्र मेहनत के बाद भी फल थोड़ा देर से मिलेगा. पढ़ाई को ठीक तरह से करें. व्यापार अच्छा रहेगा. ऑफिस में तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य पर नजर रखें.

सिंह: आईटी-बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों के लिए कोई गुड न्यूज मिलने की उम्मीद है. बॉस की मदद मिल सकती है. छात्र करियर सुधारें. 

कन्या: बुध-शुक्र से आईटी-बैंकिंग में तरक्की मिलेगी. धार्मिक काम से मन प्रसन्न होगा. लीवर की परेशानी हो सकती है तो सावधान रहना जरूरी है. 

तुला: इन जातकों को स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा. आईटी-फाइनेंस में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. धार्मिक यात्रा से शांति मिलेगी.

वृश्चिक: इन जातकों को व्यापार में लाभ होगा. नौकरी बदलाव पर सोचने का आज अच्छा दिन है. पुरानी मुश्किलें खत्म होगी. 

धनु: इन जातकों का व्यापार बढ़ेगा. नौकरी बदलाव का समय सही है. अनचाही यात्रा से बचें. प्रेम में संयम रखें.

मकर: जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए अच्छा दौर है. पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा. मेहनत से सफलता हासिल होगी. आज वाहन खरीदने का प्लान है तो यह दिन सही रहेगा. 

कुंभ: आज काम का बोझ बढ़ेगा. छात्र के लिए भी आज का दिन अच्छा है, उन्हें व्यवस्थित तरह से पढ़ना है. प्रेम में नया ट्विस्ट आएगा और शादी की बात होगी. रियल एस्टेट में काम करने वालों को फायदा होगा. 

मीन: व्यापार में संतोष मिलेगा. इन जातकों के प्रमोशन का योग बनेंगे. आज के दिन लोग भावुक रहेंगे. साथ ही आज झूठ से दूर रहने की जरूरत है.