आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026: गजकेसरी योग बना, लेकिन राहु ने बदल दिया खेल! जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर
आज 22 अप्रैल 2026 को गजकेसरी योग बन रहा है, लेकिन चंद्रमा राहु के आर्द्रा नक्षत्र में है. सूर्य उच्च का होने से ऊर्जा प्रखर रहेगी. ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार कुल मिलाकर दिन में शुभता कम और अशुभ प्रभाव अधिक रहने वाले हैं
आज का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण काफी महत्वपूर्ण है. सूर्य उच्च राशि में है, जिससे किरणें अत्यंत प्रखर और ऊर्जावान हैं. शुक्र स्वग्रही होने से सौम्यता तो देगा, लेकिन चंचलता भी बढ़ाएगा. गजकेसरी योग बन रहा है, पर चंद्रमा राहु के आर्द्रा नक्षत्र में होने के कारण इसका पूरा फल नहीं मिल पाएगा. ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि आज शुभता कम और अशुभ प्रभाव ज्यादा रह सकता है.
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत बना रहेगा. पराक्रम में उर्जा रहेगी, लेकिन थोड़ी नरमी बरतें. व्यवसाय में अच्छी सफलता के योग हैं. हरी वस्तु का दान करना फायदेमंद रहेगा.
वृषभ राशि- आज कम बोलना ही बेहतर होगा. बोलते समय सावधानी बरतें, कुछ गलतफहमी हो सकती है. निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें, आज के लिए उपयुक्त नहीं है. स्वास्थ्य अच्छा है. प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.
मिथुन राशि- आज आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे और समाज में सराहना मिलेगी. व्यक्तित्व निखरेगा और कद बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा. प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा. व्यापार में अच्छी प्रगति होगी. काली जी को प्रणाम करना लाभदायक रहेगा.
कर्क राशि- आज खर्चे अधिक हो सकते हैं जिससे परेशानी बढ़ेगी. मानसिक तनाव और अज्ञात भय सता सकता है. स्वास्थ्य शारीरिक ठीक रहेगा लेकिन मन अशांत रह सकता है. प्रेम-संतान औसत रहेगा. व्यापार सामान्य चलेगा. सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा.
सिंह राशि- आज अप्रत्याशित सफलता मिलने के मजबूत योग हैं. रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है. नए आय के स्रोत बनेंगे. शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी पक्ष बेहतरीन रहेंगे. पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा.
कन्या राशि- सरकारी पक्ष और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी. व्यापार में लाभ के योग हैं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा. शनि देव को प्रणाम करना फायदेमंद होगा.
तुला राशि- भाग्य के बल पर कुछ अटके काम आसानी से बन जाएंगे. यात्रा से लाभ हो सकता है. धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी. स्वास्थ्य औसत रहेगा. प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा चलेगा. नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा.
वृश्चिक राशि- आज परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं. चोट-चपेट या छोटी परेशानी से सावधान रहें. हर कदम सतर्कता से उठाएं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य रहेगा. पीली वस्तु पास रखना बेहतर होगा.
धनु राशि- जीवनसाथी का प्यार और सानिध्य मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में अच्छी स्थिति बनी रहेगी. प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिल सकता है. स्वास्थ्य और प्रेम-संतान पक्ष बेहतर रहेगा. व्यापार में भी सुधार दिखेगा. लाल वस्तु पास रखें.
मकर राशि- शत्रु भी आज मित्र जैसा व्यवहार करेंगे. गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. प्रेम, संतान और व्यापार सभी पक्ष अच्छे रहेंगे. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.
कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. कलाकारों, लेखकों, कवियों और टैलेंट से जुड़े लोगों को शानदार समय मिल रहा है. स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में अच्छी स्थिति रहेगी. हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा.
मीन राशि- घर में कोई शुभ कार्यक्रम या संस्कार हो सकता है. भूमि, मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा. प्रेम और संतान का अच्छा साथ रहेगा. व्यापार में मजबूत प्रगति होगी. हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.