किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल
ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक और व्यापारिक मामलों में प्रगति के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
आज मंगल और गुरु कर्क राशि में स्थित हैं. केतु सिंह, सूर्य और बुध कन्या, शुक्र तुला, चंद्रमा धनु, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में हैं. चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में हैं, जिसके स्वामी शुक्र माने जाते हैं.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति मानसिक स्तर पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकती है. ऐसे में लोगों के व्यवहार और मनोदशा में संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
मेष
यात्रा के योग बन रहे हैं और भाग्य का साथ मिल सकता है. व्यापार अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में मुलाकात के योग हैं, हालांकि छोटी अनबन हो सकती है.
Also Read
- Bigg Boss 20: मैं 60 साल का हो गया हूं... कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान! शर्ट उतारकर ट्रोलर्स-paparazzi को दिया जवाब
- भारत को आप पर गर्व है... Asian Games 2026 से पहले PM मोदी ने बढ़ाया भारतीय खिलाड़ियों का हौसला
- Asian Games 2026: भारत के लिए मेडल वाला रविवार, जानिए कब और कहां देखें ये महा मुकाबला
वृषभ
दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है. चोट लगने या परेशानी में पड़ने की आशंका के चलते जोखिम लेने से बचें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.
मिथुन
भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल रह सकता है. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. रोजगार में तरक्की और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं.
कर्क
छोटी परेशानियां स्वास्थ्य और विरोधियों से जुड़े मामलों में सामने आ सकती हैं. हालांकि प्रेम-संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी.
सिंह
भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला न लें. प्रेम संबंधों में कहासुनी की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार के मामले अच्छे रहेंगे.
कन्या
घर-परिवार में तनाव या गृह कलह की स्थिति बन सकती है. वहीं भूमि, भवन या वाहन से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
तुला
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा. प्रेम-संतान से जुड़े मामले मध्यम रह सकते हैं, जबकि व्यापार अच्छा रहेगा. मेहनत का परिणाम मिलेगा और रोजगार में प्रगति के योग हैं.
वृश्चिक
आमदनी बढ़ने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. तरल धन में भी वृद्धि हो सकती है. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. प्रेम-संतान और व्यापार के लिए समय अच्छा है, लेकिन फिलहाल निवेश से बचने की सलाह है.
धनु
सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा और जरूरत की चीजें उपलब्ध होती रहेंगी. प्रेम-संतान के मामले मध्यम रहेंगे, जबकि व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी.
मकर
खर्च बढ़ने से मानसिक परेशानी हो सकती है. चिंता और अनजाने भय की स्थिति बनी रह सकती है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार के मामले अच्छे रहेंगे.
कुंभ
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, जबकि व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा.
मीन
व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम के संकेत हैं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, जबकि प्रेम-संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी.