ग्रहों की बदली चाल से खुलेगा किस्मत का ताला, जानें मेष से मीन तक का हाल
ग्रहों की वर्तमान स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा. कुछ राशियों के लिए व्यापार और धन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य और निवेश के मामले में सावधानी बरतनी होगी.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल मिथुन राशि में शत्रु क्षेत्र में स्थित हैं, बुध और गुरु कर्क राशि में हैं. बुध यहां उच्च के माने जाते हैं, हालांकि चंद्रमा के घर में होने और अस्त स्थिति के प्रभाव से बुध का प्रभाव कुछ कमजोर माना जा रहा है.
चंद्रमा और बृहस्पति की स्थिति अप्रत्यक्ष रूप से गजकेसरी योग का निर्माण कर रही है. इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव सभी राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं. किसी परेशानी में फंसने की आशंका है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें.
Also Read
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है और प्रेमी या प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है. डेटिंग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, व्यापार अच्छा चलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां चिंता बढ़ा सकती हैं. जबकि व्यापार की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. प्रेम संबंधों में कहासुनी के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामले मध्यम रहेंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों में ऊर्जा बनी रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी रह सकती है और संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा. भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन सकता है, लेकिन घरेलू कलह से बचना जरूरी होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सिर में भारीपन और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. पिता से दूरी बनी रह सकती है. राजनीतिक और उच्च अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग मिलने में कमी रह सकती है. सरकार से जुड़े मामलों में विवाद से बचें.
तुला राशि
तुला राशि वालों का स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर मध्यम रहेगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामले भी सामान्य रहेंगे. हालांकि व्यापार बहुत अच्छा चलेगा और धन का आगमन हो सकता है. परिवार में वृद्धि या किसी शुभ बदलाव के योग हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन बेहद सकारात्मक रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा और आकर्षण बढ़ेगा. सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे और जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं. प्रेम, संतान और व्यापार तीनों क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं.
धनु राशि
धनु राशि वालों को बढ़ते खर्च मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़े मामले बहुत अच्छे रहेंगे. व्यापार में भी सफलता मिल सकती है. फिलहाल निवेश करने से बचें, क्योंकि इससे चिंता बढ़ सकती है.
मकर राशि
मकर राशि वालों की आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त होने के योग हैं. यात्रा हो सकती है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. शुभ समाचार मिलने के भी संकेत हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय के योग हैं. व्यापार में भी सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और प्रेम-संतान से जुड़े मामले सामान्य रहेंगे.
मीन राशि
मीन राशि वाले अब मुश्किल दौर से काफी हद तक बाहर निकल चुके हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में पहले की तुलना में बेहतर स्थिति रहेगी, व्यापार भी अच्छा चलेगा.