ग्रहों की बदली चाल से चमकने वाली है कुछ राशियों की किस्मत! जानें क्या कहता है आपका राशिफल
आज ग्रहों की चाल काफी बदली हुई है. हालांकि यह बदली हुई चाल कुछ राशियों के लिए वरदान भी साबित हो सकती है. आइए जानतें हैं क्या कहता है आपका राशिफल?
कुंभ राशि में 'चतुर्ग्रही योग' बन रहा है. वहीं दूसरी ओर, मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि एक साथ हैं. राशियों की चाल में हुए इस फेरबदल से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है. तो चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन.
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन काफी खास रहने वाला है. चंद्रमा और मंगल की स्थिति से आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी. व्यापारियों को फायदा होगा, हालांकि नौकरीपेशा वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. आपके दुश्मन आप पर नजर बनाए हुए हैं.
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के जातकों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. किसी से भी बहस ना करें, खास कर अधिकारियों से बिल्कुल ना बहस करें. ऐसा करना आपकी नौकरी पर मुसीबत बन सकता है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का किस्मत शायद ही कभी साथ हो, लेकिन आज उनका दिन है. भाग्य भाव में चंद्रमा और बुध के होने से किस्मत चमकेगी. विदेश यात्रा की भी संभावना बनी नजर आ रही है. स्वास्थ्य में फुर्ती और ताजगी रहेगी. जिससे आपका दिन बेहतर होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज संभल कर चलने वाला दिन है. अष्टम भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु से दुर्घटना या धन हानि का योग है. अपनी बोली पर नियंत्रण रखें, कड़वी बातों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. खून से संबंधी संक्रमण हो सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का दिन मिलाजुला रहने वाला है. सप्तम भाव में चंद्रमा और लग्न में केतु से बेचैनी हो सकती है. जीवनसाथी से विवाद संभव है, लेकिन शाम तक आपके हालात सुधार होगा. आंखों में जलन और सिरदर्द की संभावना नजर आ रही है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज जीत का दिन है. षष्ठ भाव में चंद्रमा और मंगल से साहस मिलेगा, रुके सरकारी काम पूरे होंगे. रिश्तों में छोटी बातों को न बढ़ाएं. मेहनत का फल मिलने वाला है. समझदारी से कोई भी निर्णय लें.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है. पंचम भाव में चंद्रमा और बुध से बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी. कला और लेखन क्षेत्र में उपलब्धि संभव है. पेट दर्द या अपच की समस्या हो सकती है, लेकिन आपका दिन काफी खास रहने वाला है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन काफी खास रहने वाला है. आपके सभी काम पूरे होंगे, दुश्मनों के खिलाफ आपकी जीत होगी. स्वास्थ्य का भी भरपूर सहयोग रहेगा. भगवान का नाम लें, आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज यश और पराक्रम का दिन है. तृतीय भाव में चंद्रमा और मंगल के होने से आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. आपकी छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती है. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज संभल कर चलने वाला दिन है. धन के मामले में अधिक सावधानी बर्तें. द्वितीय भाव में चंद्रमा और बुध से वाणी में दोष आ सकता है. आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन सावधानी से निर्णय लें. परिवार के साथ उत्सव का मौका मिलेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही चंद्रमा, मंगल और राहु की युति से 'अंगारक योग' बन रहा है. किसी भी जल्दबाजी से आपकी समस्या बढ़ सकती है. अपने पार्टनर का सहयोग लें और मानसिक शांति बनाएं रखें. अभी के समय में धैर्य सबसे बड़ा हथियार है.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज खर्चे का दिन है. द्वादश भाव में चंद्रमा और लग्न में सूर्य-शनि से कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं. ऑफिस में वैसे लोगों से दूर रहें, जो आपके खिलाफ हो. जीवनसाथी से बात छुपाने के कारण आपको नुकसान हो सकता है.