इन 5 राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, हो सकता है नुकसान

13 नवंबर 2025, गुरुवार को चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ मिलकर स्थिति बना रहे हैं, जो हमें सावधानी बरतने की सलाह देती है. शनि मीन राशि में हैं, जो न्याय और सरकारी कामकाज में सफलता दिलाने में मदद करेंगे.

IDL
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: 13 नवंबर 2025, गुरुवार को चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ मिलकर स्थिति बना रहे हैं, जो हमें सावधानी बरतने की सलाह देती है. शनि मीन राशि में हैं, जो न्याय और सरकारी कामकाज में सफलता दिलाने में मदद करेंगे. आज का दिन बिजनेस, जॉब, स्टडी और धार्मिक कार्यों के लिए मिला-जुला रहेगा. 

मेष: आज चंद्रमा पंचम भाव में होने से बिजनेस में कुछ रुकावट आ सकती है, लेकिन गुरु चतुर्थ और शनि बारहवें में शुभ स्थिति में हैं. जॉब में समय पर प्रगति होगी. स्टूडेंट्स के लिए करियर में सफलता का समय है. 

वृषभ: चंद्रमा चतुर्थ और गुरु तृतीय भाव में शुभ हैं. जॉब में प्रमोशन की संभावना बन रही है. रिश्तेदारों से हल्के विवाद हो सकते हैं, लेकिन प्यार और समझ से हल हो जाएंगे. हेल्थ भी अच्छी रहेगी.

मिथुन: चंद्रमा और केतु तीसरे भाव में हैं, जिससे बिजनेस में विस्तार के अवसर मिलेंगे. रुके हुए स्टडी प्रोजेक्ट भी पूरे होंगे. जॉब में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन लव लाइफ खुशहाल रहेगी. 

कर्क: चंद्रमा-केतु द्वितीय भाव में हैं. जॉब में कठिनाई महसूस हो सकती है, लेकिन बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्टूडेंट्स को समय प्रबंधन की जरूरत है. प्यार में विश्वास बनाए रखें, तनाव से बचें.

सिंह: चंद्रमा-केतु आपकी राशि में हैं, जिससे आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. बिजनेस में सहयोग मिलेगा और जॉब में सीनियरों की मदद से सफलता प्राप्त होगी. 

कन्या: चंद्रमा द्वादश भाव में होने से बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी. परिवार के साथ ट्रिप पर जाना मन को प्रसन्न करेगा. पॉलिटिशियंस के लिए सफलता का दिन रहेगा.

तुला: चंद्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे बिजनेस में बड़ा लाभ होगा. जॉब में नई पोस्ट मिलने की संभावना है. हेल्थ का ध्यान रखें. मित्रों के साथ ट्रिप पर जाना अच्छा रहेगा.

वृश्चिक: चंद्रमा दशम भाव में कर्म क्षेत्र में शुभ संकेत दे रहा है. फैमिली में सुख रहेगा और हेल्थ की पुरानी समस्याएं दूर होंगी. लव लाइफ में विवाह के फैसले में परिवार की सहमति से संबंधित कुछ समस्याएं आ सकती हैं.

धनु: चंद्रमा नवम भाव में भाग्य में वृद्धि करेगा. गुरु घर में खुशी देगा और बिजनेस में धन लाभ होगा. यात्रा से बचें और हेल्थ का ध्यान रखें.

मकर: गुरु सप्तम और चंद्रमा अष्टम में हैं. बिजनेस में सुधार होगा और स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. जॉब में बदलाव का विचार आ सकता है. 

कुंभ: शनि द्वितीय और चंद्रमा सप्तम में हैं. फैमिली में तनाव हो सकता है, लेकिन जॉब में नए प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे.

वगुरु पंचम में हैं, जो बिजनेस को सकारात्मक दिशा में ले जाएगा. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन करियर में गुरु-चंद्रमा का समर्थन रहेगा.