चंद्रमा का आज धनु राशि में हो रहा गोचर, पांच राशियों की लगेगी लॉटरी; जानें क्या कहता है आपका राशिफल
आज यानी 12 मार्च को चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है. जिसका अच्छा असर कुछ राशियों पर पड़ने वाहा है. वहीं कुछ राशि के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर चुका है. कई राशियों के लिए यह स्थिति बेहद अनुकूल साबित होने वाली है. कर्क, सिंह, तुला और धनु राशि के लोगों को पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी की जरूरत है. आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा आपका दिन.
मेष राशि
आज आपको फ्रेश महसूस नहीं होगा. गुस्सा ज्यादा आने से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए गुस्से को कंट्रोल में रखे. ऑफिस या घर पर किसी से भी बहस करने से बचें. शाम तक मन शांत होगा और हालात सुधर सकते है. धार्मिक जगह पर जाना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है.
वृषभ राशि
काम का बोझ रहने के कारण हेल्थ से लापरवाही ना करें. खान-पान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है. यात्रा में रुकावट आ सकती है. साथ ही प्रेम संबंधों में असंतोष रहेगा, पार्टनर की बात कम महत्व दें नहीं तो दूरियां बढ़ सकती हैं. योग और ध्यान करने से राहत आपको मिलेगी.
मिथुन राशि
आपका दिन अच्छा रहने वाला है. मित्रों-परिवार के साथ खुशी भरा समय गुजरेगा. सामाजिक स्तर पर सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. काम समय पर पूरे होंगे. नौकरी में दिन अच्छा है, लेकिन किसी से बहस से बचें.
कर्क राशि
आज का दिन आपकी सफलताओं से भरा होगा. परिवार में शांति रहेगी और ऑफिस में भी अच्छा माहौल मिलेगा. ननिहाल पक्ष से फायदा होने की उम्मीद है. आपकी सेहत मजबूत रहेगी और आर्थिक लाभ होगा. खरीदारी या निवेश की योजना सावधानी से बनाएं.
सिंह राशि
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. रचनात्मकता से कठिन काम भी आसान होंगे. संतान से अच्छी खबर आएगी, मित्रों से मुलाकात खुशहाल होगी. धार्मिक काम करेंगे और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. नौकरी में अधूरा काम पूरा होने से राहत मिलेगी. व्यवसाय सामान्य रहेगा.
कन्या राशि
आज का दिन मुश्किलों से भरी हो सकती है. ताजगी की कमी रहेगी और मन चिंतित रहेगा. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. माता की सेहत की फिक्र रहेगी. संपत्ति के काम में सावधानी बरतें. ऑफिस में बहस से दूर रहें. छात्रों के लिए दिन औसत रहेगा.
तुला राशि
मांगलिक काम पूरे हो सकते हैं. भाइयों से संपत्ति पर बात होगी. विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से खुशखबरी आएगी. नए काम शुरू कर सकते हैं. आर्थिक लाभ होगा. निवेश के लिए अच्छा दिन है. सेहत सामान्य रहेगी. नौकरी में फायदा मिलेगा.
वृश्चिक राशि
आज आपको नकारात्मक सोच से दूर रहने की जरूरत है. चुप रहने से परिवार में झगड़ा नहीं होगा. सेहत में शिकायत रह सकती है. खर्च पर नियंत्रण रखें. पढ़ाई में रुकावट आएगी. काम पर मन नहीं लगेगा. धैर्य रखें. जल्दबाजी न करें.
धनु राशि
आज आपको काम और पढ़ाई क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. विदेशी व्यापार से लाभ हो सकता है. धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी. मित्रों से मिलकर खुशी मिलेगी. वित्तीय फायदा होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. समाज में सम्मान बढ़ेगा. सेहत अच्छी रहेगी. नौकरी में सहयोग मिलेगा.
मकर राशि
आज मन शांत नहीं होगा और काम पूरे नहीं होंगे. धार्मिक-सामाजिक काम में खर्च होगा. रिश्तों में अनबन हो सकती है. धन-मान की हानि का योग है. आध्यात्मिक रुझान रहेगा. कोर्ट के काम में असफलता मिल सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. संतान से अच्छी खबर मिल सकती है. धैर्य रखें.
कुंभ राशि
आज आपको चंद्रमा लाभ दिलाता नजर आ रहा है. नौकरी में फायदा होगा. मित्रों से मुलाकात से आनंद मिलेगा. यात्रा का प्लान बनेगा. नए काम शुरू करने से लाभ होगा. व्यापार अच्छा रहेगा. विरोधी पीछे छूटेंगे. विवाह की बात आगे बढ़ सकती है.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है, नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. नया काम मिल सकता है. उधार के पैसे वापस आएंगे. पिता या बड़े भाई से लाभ होगा. परिवार में खुशी रहेगी. मतभेद दूर होंगे.
और पढ़ें
- उत्तर में आंधी-बारिश का कहर, पश्चिम में भीषण लू! 7 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
- फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के कार्यक्रम में फायरिंग, पूर्व सीएम को बनाया निशाना; एक गिरफ्तार
- 'डरने की जरूरत नहीं है...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान