Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए मिले-जुले फल लेकर आ रहा है. कुछ राशियों को करियर, धन और परिवार में अच्छी खबर मिल सकती है, तो कुछ को सावधानी और धैर्य रखने की जरूरत है. आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल…
मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. संपत्ति से जुड़ा कोई काम आपके पक्ष में हो सकता है. लंबे समय से अटका काम पूरा होने के योग हैं.
वृषभ: धन लाभ के योग हैं. नौकरी में प्रमोशन या अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत का फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मिथुन: दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखें. परिवार में कोई शुभ कार्य की तैयारी हो सकती है. फैसले सोच-समझकर लें.
कर्क: परिवार में खुशियां रहेंगी. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. अपनों का सहयोग आपको मजबूती देगा.
सिंह: व्यापार में अच्छा बदलाव हो सकता है. नए अवसर मिलेंगे. लाभ के योग मजबूत हैं.
कन्या: विवाह योग बन रहे हैं. नौकरी में प्रशंसा या प्रमोशन मिल सकता है. सीनियर का सहयोग मिलेगा. विवाद से दूर रहें.
तुला: विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए. लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. मेहनत से अच्छे नतीजे मिलेंगे.
वृश्चिक: दिन खास रहेगा. नया वाहन खरीदने या पुराना कर्ज चुकाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
धनु: सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. संतान से जुड़ी चिंता रहेगी. विवाद से बचें.
मकर: यात्रा में सावधानी बरतें. छात्रों को मेहनत करनी होगी. कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें.
कुंभ: सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताएंगे.
मीन: यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. नई योजनाएं शुरू करने के लिए अच्छा दिन है.