शनिश्चरी अमावस्या पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत! जानें मेष से मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन पितरों के श्राद्ध, तर्पण, स्नान और दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.
Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन पितरों के श्राद्ध, तर्पण, स्नान और दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को खर्चों पर नियंत्रण रखने और धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
मेष: आज का दिन अच्छा रह सकता है. जमीन या मकान खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है. नौकरी और कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रह सकती है.
वृषभ: आज मान-सम्मान मिल सकता है. कारोबार बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम करना फायदेमंद रहेगा. पड़ोसी या किसी परिचित को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है.
Also Read
मिथुन: आज का दिन अनुकूल रह सकता है. कारोबार में कुछ नया शुरू करने या बदलाव करने का विचार आ सकता है. आर्थिक स्थिति ठीक रहने की संभावना है.
कर्क: आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिल सकता है. बच्चों के साथ मौज-मस्ती करने से मन प्रसन्न रहेगा. पैसों के खर्च पर नजर रखना जरूरी है.
सिंह: आज का दिन उत्साह से भरा रह सकता है. आप अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने में सफल हो सकते हैं. दोस्तों की मदद से कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं.
कन्या: आज का दिन सकारात्मक रह सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा और बचत के महत्व को समझने का मौका मिलेगा. भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा.
तुला: जीवनसाथी या पार्टनर के साथ खरीदारी करने का मौका मिल सकता है. संतान की ओर से खुशी मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोग अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें.
वृश्चिक: आज नया कारोबार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उपयोगी रहेगा. दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और परिवार में पुरानी गलतफहमियां दूर होने की संभावना है.
धनु: आज का दिन जरूरी कामों में व्यस्त रह सकता है. किसी रिश्तेदार से उधार दिए पैसे वापस मिलने की संभावना है. मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं.
मकर: कार्यस्थल पर मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल आपकी छवि को प्रभावित कर सकता है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी या पद में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं.
कुंभ: नौकरी और पढ़ाई के मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं. कपड़े के कारोबार से जुड़े लोगों को मेहनत का लाभ मिल सकता है. अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए नियमित मेहनत करते रहें.
मीन: आज का दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अच्छा रह सकता है. किसी EMI के पूरी होने से आर्थिक बोझ कम महसूस हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ सकती है.