नई दिल्ली: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 7:38 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया शुरू हो जाएगी. आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह 6:51 तक रहेगा, फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लगेगा. चंद्रमा दोपहर 1:31 तक धनु राशि में रहेंगे, उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे. चलिए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष: आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. वरिष्ठ अधिकारी मदद करेंगे. परिवार संग समय बिताने से मन शांत रहेगा. निवेश करते समय सावधानी बरतें.
वृषभ: भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. यात्रा के योग बन रहे हैं. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
मिथुन: किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव कम करने की कोशिश करें.
कर्क: पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी. व्यापार में नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं.
सिंह: विरोधी कमजोर पड़ेंगे. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. खर्च पर नियंत्रण रखें. छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें.
कन्या: रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. संतान पक्ष से अच्छी खबर आ सकती है. नौकरी और व्यापार में नई योजनाएं कामयाब होंगी.
तुला: घर-परिवार के कामों में व्यस्तता रहेगी. संपत्ति या वाहन संबंधी काम पूरे हो सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. धैर्य बनाए रखें.
वृश्चिक: आत्मविश्वास बढ़ेगा. छोटी यात्रा फायदेमंद रहेगी. भाई-बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा. नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे.
धनु: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार के साथ खुशियां मनाएंगे. बातचीत में मिठास रखें, नए निवेश का सोचें.
मकर: चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. करियर में अच्छी प्रगति और सम्मान मिलेगा.
कुंभ: आज खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. ध्यान-योग करें, पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
मीन: आय के नए रास्ते खुलेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी. नौकरी-व्यापार में लाभ के अवसर आएंगे.