Ipl 2024 Lok Sabha Elections 2024 Swati Maliwal

Aaj Ka Panchang : आज के पंचांग से जानें आशामाई की दूज के दिन पर पूजन का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त?

25 April Ka Panchang : आज 25 अप्रैल दिन गुरुवार है. इसके साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र में मनाया जाने वाला त्योहार आशामाई की दूज भी आज है. पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल के बारे में जान सकते हैं.शुभ काल में किया गया कार्य हमेशा सफल होता है.

Pt. Satyam Vishnu Awasthi
LIVETV

25 April Ka Panchang : आज 25 अप्रैल  2024 को वैशाख माह के कृष्ण की द्वितीया तिथि है.इसके साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र में मनाया जाने वाला त्योहार आशामाई की दूज भी आज है. 

हिंदू पंचांग के माध्यम से किसी भी दिन के सूर्योदय और सूर्यास्त के समय को जाना जा सकता है. इसके साथ ही पंचांग से शुभ और अशुभ काल का भी पता लगता है. ज्योतिष की मानें तो शुभकाल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी कम होती है. आइए जानते हैं कि आज का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है.

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

दिनांक  -     25 अप्रैल 2024
दिन     =     गुरुवार
संवत्   =     2081
मास    =     वैशाख मास
पक्ष     =     कृष्ण पक्ष
तिथि    =    द्वितीया तिथि 
नक्षत्र   =     विशाखा नक्षत्र
योग    =      व्यतिपात योग
दिशाशूल -   दक्षिण दिशा
राहुकाल -    मध्याह्न 1:30 बजे से 3 बजे तक

विशेष दिन - आशामाई दूज

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.