Aaj Ka Panchang : गंगा दशहरा आज, पंचांग से जानिए किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा-पाठ?

Aaj Ka Panchang: आज 16 जून दिन रविवार हैं. तिथि के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी है. इस कारण आज गंगा दशहरा का पर्व भी मनाया जाता है. पंचाग के माध्यम से आप आज के दिन के शुभ और अशुभ काल के बारे में जान सकते हैं. आइए जानते हैं आज के दिन के शुभ और अशुभ काल का समय क्या है. 

IDL
Pt. Satyam Vishnu Awasthi

Aaj Ka Panchang: 16 जून दिन रविवार के साथ ही आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इसके साथ ही आज गंगा दशहरा का पर्व भी है. नक्षत्र हस्त सुबह 11 बजकर 13 तक ही रहेगा. इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा. इसी प्रकार योग वरीयान् रात्रि 09 बजकर 03 बजे तक ही रहेगा. इसके बाद परिघ योग लग जाएगा. करण आज तैतिल दोपहर 03 बजकर 41 तक रहेगा. इसके बैद गर करण लग जाएगा. 

पंचांग के माध्यम से दिन का शुभ और अशुभ काल का पता लगाया जा सकता है. शुभ काल में अगर आप किसी कार्य की शुरुआत करते हैं तो उसके सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में किसी कार्य के शुरू होने पर उसके सफल होने की संभावना काफी कम होती है. आइए पंचांग के माध्यम से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त का समय क्या है. 

दिनांक  -     16 जून 2024
दिन     =     रविवार
संवत्   =     2081
मास    =     ज्येष्ठ मास
पक्ष     =     शुक्ल पक्ष
तिथि    =    दशमी तिथि
नक्षत्र   =     हस्त नक्षत्र
योग    =     वरीयान् योग
दिशाशूल -   पश्चिम दिशा 
राहुकाल -   शाम 05:36 से शाम 07:21 तक

आज का शुभ मुहूर्त ( Aaj ka Shubh Muhurat)

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:54 से दोपहर 12:50 तक

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:03 से सुबह 04:43 तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:20 से शाम 07:40 तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02:42 से दोपहर 03:37 तक

निशिता मुहूर्त- 17 जून की सुबह 12:02 से सुबह 12:42 जून 17 तक

अमृत सिद्धि योग- सुबह 05:06 से सुबह 11:13 तक

रवि योग- पूरे दिन

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05:23 से सुबह 11:13 तक

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.