Assam Assembly Election 2026

बंगाल में बवाल! मतगणना के बीच कई जगह झड़पें, सुरक्षाबलों ने किया लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. इसी दौरान कई जगहों पर मतगणना केंद्रो के बाहर  तनाव की खबरों भी आई हैं. कई जगह सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज भी किया है.

ai image
Kuldeep Sharma

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के आज नतीजे आने हैं. सुबह 8 मतगणना जारी है. बीजेपी ने मतगणना में कई सीटों पर लीड बनाई हुई है, जबकी टीएमसी कई सीटों में पीछे चल रही है. इस दौरान कई जगहों से तनाव की खबरें भी आ रही हैं.आसनसोल में काउंटिंग सेंटर के बाहर भी तनाव उस वक्त बढ़ गया जब वोटों की गिनती की जा रही थी. जानकारी के अनुसार मतगणना केंद्र कुछ दूरी पर टीएमसी के कैंप कार्यालय में तोड़फोड़ और हमले की घटना हुई. टीएमसी ने इसका आरोपी बीजेपी पर लगाया है. इस हमले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने किया लाठी चार्ज

घटना के बाद इलाके में स्थिति को बिगड़ता देख सुरक्षाबल भी अलर्ट हो गए. पुलिस और केंद्रीय बलों ने  तत्काल मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया. इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में लिया. अब स्थिति नियंत्रण में है. प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

बांकुरा विश्वविद्यालय के केंद्र पर भी अफरा-तफरी

बांकुरा विश्विद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र पर भी  बीजेपी और टीएमसी के समर्थकों में झगड़े की खबर आई है. इससे केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. केंद्र पर स्थिति को सामान्य करने के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों ने बल का उपयोग करते हुए लाठीचार्ज किया. अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

पांच राज्यों में हुए चुनावों की हो रही मतगणना

गौरतलब है कि पिछले दिनों पांच राज्यों केरल, तमिलनाडू, असम, पुडूचेरी और पश्चिम बंगाल में चुनाव हुए थे, जिनकी आज मतगणना हो रही है. इस दौरान कुछ इलाकों में झड़पें हुई हैं. वहीं कई राज्यों में जीत को लेकर राजनीतिक पार्टियों के कार्यलयों में जश्न का भी माहौल है.