'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त...खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे', IPS अजय पाल पर TMC नेता ने पलटवार करते हुए दी चेतावनी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान और आईपीएस अजय पाल शर्मा के बीच विवाद बढ़ गया है. जहांगीर खान ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि खेल शुरू हुआ है और अंत टीएमसी करेगी.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर और IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के बीच तीखी तकरार देखने को मिल रही है. अब TMC उम्मीदवार ने पुलिस ऑब्जर्वर को खुली धमकी देते हुए जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने ऐलान किया, 'खेल तुमने शुरू किया; खत्म हम करेंगे. पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त.'
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक जनसभा को संबोधित करते हुए, TMC उम्मीदवार ने उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी अजय पाल शर्मा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'ये लोग खूब तमाशा कर रहे हैं. खेल की शुरुआत भले ही तुम लोगों ने की हो लेकिन इसे खत्म हम ही करेंगे.'
Also Read
- अमित शाह का बड़ा ऐलान, बंगाल में TMC आए या फिर BJP चुनाव के बाद सात दिनों तक तैनात रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल
- 'BJP के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा', पश्चिम बंगाल में आखिरी रैली संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी
- बंगाल में आज है दूसरे दौर की वोटिंग के प्रचार का आखिरी दिन, CM योगी की 4 बड़ी जनसभाओं से ममता की बढ़ी टेंशन
कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर ने और क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, 'पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त... खेल तो अभी शुरू ही हुआ है. तुम्हें लगता है कि कुछ CRPF जवानों को लाकर तुम हमें डरा सकते हो लेकिन अगर इस इलाके के लोग बस चलना शुरू कर दें, तो तुम हवा में उड़ जाओगे. इसीलिए मैं तुम BJP वालों से कहता हूं यहां आओ और खुद इंसानों के इस समंदर को अपनी आंखों से देखो.
यहां की हर एक महिला मां दुर्गा का ही रूप है. उन्हें अच्छी तरह पता है कि देवी दुर्गा राक्षसों का संहार कैसे करती हैं. ठीक उसी तरह उन्हें यह भी अच्छी तरह पता है कि BJP को कैसे काबू में करना है और उससे सख्ती से कैसे निपटना है.' उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने खिलाफ दी जा रही धमकियों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता.
क्या है मामला?
असल में IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा जो उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं और जिन्हें 'UP का सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के तौर पर जाना जाता है.
उनको चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले खास तौर पर डायमंड हार्बर इलाके में पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किया है. 'तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी'
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
पिछले कुछ दिनों से आम लोगों की तरफ से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फलता से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान लगातार वोटरों को डरा-धमका रहे हैं. इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.
हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें सही जानकारी दी थी, लेकिन सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान टीम TMC उम्मीदवार के घर ही पहुंच गई. वहां उन्होंने जहांगीर खान के परिवार को चेतावनी दी कि अगर उनके समर्थकों ने दोबारा वोटरों को डराया-धमकाया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
TMC ने आरोप लगाया है कि अधिकारी रात के समय लोगों के घरों में जबरन घुसकर छापेमारी कर रहे हैं, महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और दहशत फैला रहे हैं.