ममता बनर्जी ने मान ली हार! CM सुवेंदु के शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने बदला अपना X बायो
ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण करने के बाद अपना एक्स बायो अपडेट किया है. वो अब भी खुद को मुख्यमंत्री बता रही है.
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी ने बंगाल के सीएम पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया था. हालांकि, इनका इनकार शायद ही कोई मायने रखता हो क्योंकि 7 मई को राज्यपाल ने विधानसभा को भंग कर दिया था. वहीं, शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के सीएम पद की शपथ ले ली है. सुवेंदु अब बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन चुके हैं.
जहां एक तफ बंगाल में खुशी का माहौल है, वहीं ममता ने आखिकार एक्स पर अपना बायो अपडेट कर दिया है. उन्होंने X पर अपना बायो अपडेट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा) कर दिया है. बता दें कि यह अपडेट विधानसभा चुनावों में बीजेपी से करारी हार के कुछ दिनों बाद किया है.
क्या लिखा है ममता की बायो में:
बममता नर्जी के अपडेटेड बायो में लिखा है, "संस्थापक अध्यक्ष, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)." बता दें कि इससे इनकी बायो में लिखा था, "संस्थापक अध्यक्ष, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस. माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल."
बता दें कि यह बदलाव तब किया गया, जब शनिवार को बंगाल के सीएम पद के तौर पर सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ली. बता दें कि भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
और पढ़ें
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार का गठन: सुवेंदु अधिकारी ने CM पद की शपथ ली, पांच मंत्रियों को कैबिनेट में मिली जगह
- महाकाली से टैगोर तक...पश्चिम बंगाल में शपथ मंच ने खींचा सबका ध्यान; 'पोरिबर्तन' की झांकी में दिखी संस्कृति की चमक
- बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ, PM मोदी से लेकर शाह तक; कई दिग्गज हुए शामिल