पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है. जिसमें पहला चरण आज यानी 23 अप्रैल को हो रहा है. इस चरण में राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी बंगाल के विभिन्न इलाकों की कुल 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं 142 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा.
इस बार का चुनाव मुख्य रूप से सत्ताधारी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होता नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्य और संगठनात्मक ताकत पर भरोसा कर रही है. जबकि BJP राज्य में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए पूरे जोर-शोर से प्रचार कर रही है.
BJP के लिए पहला चरण विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह मुख्यतः उत्तरी बंगाल की सीटों पर केंद्रित है. 2019 के लोकसभा चुनावों और 2021 के विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र ने BJP को मजबूत आधार प्रदान किया था. पार्टी की रणनीति इसी क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखने पर टिकी हुई है.
चुनावी मैदान में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पहले चरण की कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं: