BRICS 2026

BJP ने पेश किया अपना 'संकल्प पत्र', UCC से महिलाओं को 3000 रुपये की आर्थिक मदद तक ये हैं अहम वादे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था. इसे संकल्प पत्र कहा गया है. इसमें बीजेपी ने बंगाल के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं.

ANI X
Shilpa Srivastava

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था. इसे संकल्प पत्र कहा गया है. इसमें बीजेपी ने बंगाल के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं. इनमें अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना, राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार करना, महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक मदद देना, और सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 दिनों के अंदर सातवां वेतन आयोग लागू करना शामिल है.

बीजेपी ने दावा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो 6 महीने के अंदर राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी. इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में असली बदलाव और विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, अवैध घुसपैठ को खत्म करने और सुशासन सुनिश्चित करने पर खास फोकस किया जाएगा. 


कब होंगे बंगाल में चुनाव:

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे. इस घोषणापत्र को राज्य में मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए BJP की एक बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है. यहां पर पहले चरण में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होंगे, जिनमें 152 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल 2026 को मतदान होंगे, जिसमें 142 सीटों पर वोटिंग होगी.  सभी सीटों के नतीजे एक साथ 4 मई 2026 को आएंगे.