Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

पश्चिम बंगाल जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- जनता ने घुसपैठियों को दिया करारा जवाब

पश्चिम बंगाल में मिली जीत से गदगद अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि बंगाल का मैंडेट घुसपैठियों के लिए करारा जवाब है. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा घुसपैठ पर ही फोकस किया था.

Google
Sagar Bhardwaj

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली बड़ी जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि बंगाल वासियों का घुसपैठियों और उनके हितैषियों के लिए साफ संदेश है. बंगाल की जनता ने साफ कर दिया है कि वह घुसपै‌ठियों के साथ कैसा सलूक चाहती है. उन्होंने कहा- बंगाली भाई- बहनों ने तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियों को ऐसा सबक सिखाया है कि वे कभी नहीं भूल पाएंगी.

जनादेश ने साफ कर दी जनता की इच्छा

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल का जनादेश जनता की स्पष्ट इच्छा है कि घुसपैठियों पर सख्त एक्शन लिया जाए. बंगाल की जनता ने न केवल घुसपैठ का सिरे से नकारने का काम किया है कि बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति को भी सिरे से खारिज कर दिया है. बंगाल ने भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति को भी करारा जवाब देने का काम किया है. बंगाल ने विकास की राह चुनी है, इसके लिए बंगाल की जनता को कोटि- कोटि नमन. यह टीएमसी के भय के ऊपर नरेंद्र मोदी पर भरोसे की जीत है.

अब पूरा होगा “सोनार बांग्ला” का सपना पूरा 

गृह मंत्री अपनी पोस्ट में लिखा है कि बंगाल की जनता ने जिस आशा और आकांक्षा के साथ मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास जताया है उसे पूरा करने का समय आ गया है और हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे. उन्होंने चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु रविंद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों की पावन भूमि का गौरव लौटाने और “सोनार बांग्ला” का सपना पूरा करने के लिए बीजेपी दिन रात एक कर देगी.