US Israel Iran War

‘वोट के बदले कैश नहीं…’ श्रीधर वेम्बु ने की तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग

तमिलनाडु में TVK चीफ विजय की सरकार बनने में अभी संशय बना हुआ है. इस बीच  Zoho के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने तमिलनाडु में नए चुनाव कराने का सुझाव दे डाला है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

तमिलनाडु: टीवीके चीफ विजय ने तमिलनाडु में जीत तो हासिल कर ली है, लेकिन सरकार बनाने में अब भी कुछ समर्थ की जरूरत है. राज्यपाल को भी इस बात पर यकीन नहीं है कि विजय के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हैं. ऐसे में विजय की पार्टी दूसरी पार्टियों से समर्थन के लिए बातचीत कर रही है. इस बीच Zoho के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने तमिलनाडु में नए चुनाव कराने का सुझाव दे डाला है. 

एक्स पर पोस्ट करते हुए श्रीधर ने कहा है कि आंकड़े मेल खाते हुए नहीं लग रहे हैं. जो भी सरकार किसी तरह जोड़-तोड़ करके बनाई जाएगी, वह अलग-अलग तरह के दबावों और खींचतान की वजह से शायद स्थिर नहीं रह पाएगी. तमिलनाडु इससे बेहतर का हकदार है. यहां देखें पोस्ट-


‘वोट के बदले कैश नहीं नियम के साथ हों चुनाव’: श्रीधर

श्रीधर का कहना है कि तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाकर नए चुनाव करवाना ही शायद सबसे सही रास्ता होगा. इन चुनावों को वोट के बदले कैश नहीं नियम के साथ ही कराया जाना चाहिए, तब जाकर पता चलेगा कि असली जनादेश किसके पास है. साथ ही यह भी दावा किया है कि दोबारा चुनाव में भी विजय ही भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगा. 

इसके साथ ही बीजेपी को भी सलाह दी है. श्रीधर ने कहा है कि बीजेपी को अब अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए. फिर भले ही उसे एक भी सीट न मिले, क्योंकि अब तमिलनाडु में बीजेपी के लिए एक नई शुरुआत करने का समय आ गया है. 

किन पार्टियों से मिल रहा टीवीके को सपोर्ट:

विजय की TVK पार्टी दूसरी पार्टियों से समर्थन पाने की कोशिश में लगी है. टीवीके को कांग्रेस ने 5 सीटें, वीसीके 2 सीटें, सीपीआई 2 सीटें और सीपीआई(एम) 2 सीटों का सपोर्ट मिल सकता है. हालांकि, AIADMK भी TVK को समर्थन दे सकती है. हालांकि, कांग्रेस के अलावा अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है.