कमाई का गोल्डन चांस! अगले हफ्ते ये 5 कंपनियां ला रहीं अपने IPO
Sagar Bhardwaj
04 Feb 2024
बाजार में उत्साह
अंतरिम बजट की घोषणाओं के बाद निवेशकों में उत्साह का माहौल है, जिसकी वजह से शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिल रही है.
ऑल टाइम हाई को किया टच
2 फरवरी को निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई को टच कर गया था. बाजार में तेजी के बीच आपके पास IPO के जरिए भी पैसा कमाने का अच्छा मौका है.
इस हफ्ते खुलेंगे 5 IPO
सोमवार से बाजार में 5 कंपनियों के IPO खुलने वाले हैं. आईपीओ में निवेश कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.
Park Hotels IPO
5 फरवरी को एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स यानी पार्क होटल्स का IPO खुलने जा रहा है. इसमें आप 7 फरवरी तक निवेश कर सकेंगे. इसका प्राइस बैंड 147 रुपए से 155 रुपए रखा गया है.
Rashi Peripherals IPO
राशि पेरिफेरल्स आईपीओ 7 फरवरी को खुलेगा. 600 करोड़ रुपए के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 295-311 रुपए है. आप इसमें 9 फरवरी तक निवेश कर सकते हैं.
Jana Small Finance Bank IPO
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 7 से 9 फरवरी के बीच खुलेगा. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 393 रुपए से 414 रुपए हैं. इसके एक लॉट में 36 शेयर हैं.
Alpex Solar IPO
अल्पेक्स सोलर आईपीओ 8 फरवरी को खुलेगा. इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 115 रुपए प्रति शेयर रखा गया है.
Disclaimer
यह लेख केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. किसी भी निवेश से पहले अपने आर्थिक सलाहकार की सलाह जरूर लें