BH सीरीज नंबर प्लेट के 5 बड़े फायदे


Shanu Sharma
03 Jun 2026

ट्रांसफर होना आम बात

    आज के समय में नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर होता रहता है. ऐसे में लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्य में अपनी गाड़ी ले जाने में मश्किलों का सामना करना पड़ता है.

BH सीरीज नंबर प्लेट के फायदे

    इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से BH सीरीज नंबर प्लेट की शुरुआत की गई. तो चलिए जानतें हैं इसके फायदे.

पूरे भारत में वैलिड

    BH सीरीज नंबर प्लेट लेकर आप अपनी गाड़ी देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में बिना किसी रुकावट के चला सकते हैं. नंबर प्लेट बदलने या दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरूरत नहीं पड़ती.

री-रजिस्ट्रेशन

    सामान्य नंबर प्लेट पर दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर 12 महीने के अंदर री-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है. BH सीरीज में इस जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया से पूरी तरह मुक्ति मिल जाती है. आप निश्चिंत रहकर गाड़ी चला सकते हैं.

टैक्स भुगतान

    सामान्य नंबर प्लेट पर 15 साल का रोड टैक्स एकमुश्त जमा करना पड़ता है, जो बड़ी रकम होती है. वहीं BH सीरीज में टैक्स हर 2 साल के अंतराल पर देना होता है. इससे शुरुआती लागत कम हो जाती है और फाइनेंस मैनेजमेंट भी आसान हो जाता है.

NOC और टैक्स रिफंड

    दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर पुराने राज्य से NOC लेना और टैक्स रिफंड के लिए आवेदन करना बहुत मुश्किल काम होता है. BH सीरीज में इन सबकी कोई जरूरत नहीं पड़ती. इससे आपका समय और पैसे दोनों बचते हैं.

कम शुरुआती लागत

    BH नंबर प्लेट लेते समय एकमुश्त भारी रोड टैक्स नहीं देना पड़ता. इससे नई गाड़ी खरीदने की कुल लागत काफी कम हो जाती है.

कौन ले सकता है BH सीरीज नंबर प्लेट?

    आपको बता दें कि इस नंबर प्लेट को केवल चार तरह के लोग ही ले सकते हैं. सबसे पहला केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारी, रक्षा बलों के कर्मचारी, बैंक कर्मचारी और वो जिनकी कंपनी के ऑफिस 4 या उससे ज्यादा राज्यों में हैं.

BH सीरीज नंबर के लिए अप्लाई कैसे करें?

    BH सीरीज नंबर प्लेट लेना काफी आसान है. आप नई गाड़ी खरीदते समय अधिकृत ऑटोमोबाइल डीलर से संपर्क कर सकते हैं. डीलर के जरिए फॉर्म 60 भरकर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इसके अलावा ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं.

More Stories