धनतेरस पर सोना खरीदते समय न करें ये गलती
सोना खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर देखें
हॉलमार्क सोने की शुद्धता की पहचान करने में मदद करता है.
हॉलमार्क पर इन तीन निशानों को पहचानें
BIS लोगो, शुद्धता का अंक और छह अंकों वाला HUID नंबर जांचें.
22 और 18 कैरेट सोने की पहचान करें
22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 का शुद्धता अंक होता है.
BIS Care ऐप से ऐसे जांचें सोने की शुद्धता
‘Verify HUID’ विकल्प में नंबर डालकर आभूषण की जानकारी मिलाएं.
HUID नंबर और आभूषण की जानकारी का मिलान करें
ऐप में दिखने वाले आभूषण के विवरण को खरीदे जा रहे गहने से मिलाएं.
सोने का वजन कराते समय रहें सतर्क
खरीदारी से पहले वजन और बिल में दर्ज विवरण की पुष्टि करें.
मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें
सोने की कीमत और कारीगरी का शुल्क अलग-अलग पूछें.
पक्का बिल लेना न भूलें
बिल में सोने की शुद्धता, वजन और कीमत का पूरा ब्योरा देखें.
खरीदारी के दस्तावेज संभालकर रखें
बिल और हॉलमार्क से जुड़े विवरण भविष्य में काम आ सकते हैं.