टैक्स से रेलवे तक, 1 अप्रैल से बदले 10 बड़े नियम


Reepu Kumari
01 Apr 2026

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत

    आज से यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही कई नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं. ये बदलाव टैक्स, सैलरी, यात्रा और बैंकिंग को सीधे प्रभावित करेंगे. आइए सरल भाषा में एक-एक करके समझते हैं.

नया इनकम टैक्स कानून लागू

    अब पुराने सिस्टम की जगह नया टैक्स कानून आएगा, जिसमें प्रक्रिया को आसान बनाया गया है.

ITR-3 और ITR-4 की आखिरी तारीख बढ़ी

    अब इन फॉर्म को 31 अगस्त तक भरा जा सकेगा.

टेक होम सैलरी पर असर

    नए लेबर कोड के तहत कंपनियों को बेसिक सैलरी आधी रखनी होगी, जिससे PF बढ़ेगा लेकिन हाथ में कम पैसा आ सकता है.

FASTag पास महंगा हुआ

    वार्षिक FASTag पास की कीमत अब 3,000 रुपये से बढ़कर 3,075 रुपये हो गई है.

ग्रेच्युटी की रकम बढ़ेगी

    बेसिक सैलरी बढ़ने से रिटायरमेंट या जॉब छोड़ने पर मिलने वाली ग्रेच्युटी भी ज्यादा होगी.

रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियम सख्त

    ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही पूरा रिफंड मिलेगा, उसके बाद कोई रिफंड नहीं.

PAN कार्ड बनवाने के नए नियम

    1 अप्रैल से सिर्फ आधार से PAN नहीं बनेगा, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी या 10वीं की मार्कशीट जैसे दस्तावेज जरूरी.

क्रेडिट स्कोर अब हफ्ते में अपडेट

    RBI के नए नियम से बैंक हर हफ्ते लोन की जानकारी अपडेट करेंगे, स्कोर तेजी से बदलेगा.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर नया टैक्स

    शेयर बाजार से खरीदे गए गोल्ड बॉन्ड पर 12.5% टैक्स लगेगा, RBI से सीधे खरीदे पर छूट बरकरार.

ATM ट्रांजैक्शन पर नए चार्ज

    फ्री ट्रांजैक्शन सीमा के बाद UPI कैश विड्रॉल पर 23 रुपये तक शुल्क लग सकता है.

डिजिटल पेमेंट में एक्स्ट्रा सुरक्षा

    अब हर ट्रांजैक्शन के लिए OTP के साथ PIN या फिंगरप्रिंट जैसी दूसरी पहचान जरूरी हो गई है.

More Stories