आज से बदल गए ये 5 नियम, नहीं पता तो जेब होगी ढीली


Sagar Bhardwaj
01 Jan 2024

ITR दाखिल करने की डेट खत्म

    अगर आपने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 31 दिसंबर 2023 तक जुर्माने के साथ ITR नहीं भरा है, तो आपके खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है.

आधार अपडेट के लिए अब 50 रुपए देने होंगे

    1 जनवरी 2024 से आधार में कोई भी अपडेट करवाने के लिए आपको 50 रुपए देने होंगे.

बैंक लॉकर हो सकता है फ्रीज

    RBI के मुताबिक अगर आपने 31 दिसंबर 2023 तक संशोधित बैक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन नहीं किया है तो आज से आपका बैंक लॉकर फ्रीज हो सकता है.

सिम कार्ड से जुड़े नियम

    सिम कार्ड खरीदते वक्त आपकी डिजिटल KYC की जाएगी. पेपर आधारित केवाईसी को आज से बंद कर दिया गया है.

डीमैट अकाउंट हो सकता है फ्रीज

    अगर 31 दिसंबर तक आपने अपने डीमैट खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो आप अपने खाते से कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे. आज से आपका खाता फ्रीज हो सकता है.

More Stories