क्या होता है गोल्डन वीजा जिसका फायदा उठा रहे हैं भारतीय
Antriksh Singh
08 Feb 2024
आनंद कुमार को मिला गोल्डन वीजा
मशहूर गणित शिक्षक और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को अब दुबई में रहने, काम करने और पढ़ाई करने का खास मौका मिल गया है!
वीजा पाने वाले वह पहले शिक्षक
उन्हें यूएई सरकार ने "गोल्डन वीजा" दिया है. यह वीजा पाने वाले वह पहले शिक्षक हैं, इससे पहले यह वीजा सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स और खिलाड़ियों को ही मिलता था.
सम्मान की बात
आनंद कुमार ने गोल्डन वीजा मिलने को एक सम्मान की बात बताते हुए अधिकारियों का आभार जताया है.
है ये वीजा?
ये वीजा 2019 में यूएई द्वारा पेश किया गया था जो इसके प्राप्तकर्ता को देश में लंबे समय तक स्वतंत्र रूप से रहने, काम करने और अध्ययन करने की छूट देता है.
किसको दिया जाता है?
गोल्डन वीजा विदेशी प्रतिभाओं जैसे उद्यमियों, वैज्ञानिकों, होनहार छात्रों, डॉक्टरेट डिग्री धारकों को दिया जाता है.
क्या फायदे हैं?
यह वीजा उन्हें यूएई में रहने, काम करने या पढ़ाई करने की अनुमति देता है, साथ ही कई विशेष लाभ भी प्रदान करता है.
10 साल तक बढ़ाया जा सकता है
यह एक लंबी अवधि का वीजा है जिसे 10 साल तक बढ़ाया जा सकता है. इसके तहत आवेदक अपने बिजनेस का पूरा स्वामित्व ले सकते हैं
क्या है इसका मकसद?
इस वीजा का उद्देश्य विदेशी निवेश और विशेषज्ञता को यूएई में आकर्षित करना है
बॉलीवुड और खेल की कई हस्तियों को मिला है
भारत में इस वीजा को पाने वालों में शाहरुख खान, संजय दत्त, सानिया मिर्जा, कृति सेनन, बोनी कपूर, रणवीर सिंह, कमल हासन आदि जैसे लोगों को दिया गया है