इस टेलीकॉम कंपनी का शेयर बना तूफान, जानें क्या रही वजह, निवेश के लिहाज से कितना सही


Sagar Bhardwaj
30 Dec 2023

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में दमदार तेजी

    2023 के आखिरी कारोबारी दिन में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली.

शेयर में लगा अपर सर्किट

    दोपहर ढाई बजे शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया.

क्यों आई VI के शेयर में तेजी

    दरअसल, वोडाफोन-आइडिया के शेयर में बल्क डील देखने को मिली है, जिससे शेयर में जोरदार तेजी आई है.

शेयर ने लगाया 52 वीक हाई

    20.75 फीसदी की तेजी के साथ यह शेयर 16 रुपए के भाव पर बंद हुआ जोकि इसका 52 वीक हाई भी है.

शेयरों में हुई 233 करोड़ की डील

    Vodafone-Idea के 16.05 करोड़ शेयरों में आज बड़ी डील देखने को मिली है. इस लार्ज ट्रेड की डील वैल्यू 233 करोड़ रुपये है.

प्रमोटर्स बढ़ाएंगे हिस्सेदारी

    कंपनी के शेयरों में यह तेजी प्रमोटर्स की तरफ से कंपनी में फंड लगाने की चर्चा के बीच आई है.

2000 करोड़ तक लगा सकते हैं प्रमोटर्स

    अक्टूबर 2023 में कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा था कि प्रमोटर्स की तरफ से 2000 करोड़ रुपए का कमिटमेंट दिसंबर तिमाही में क्लोज हो जाना चाहिए.

एलन मस्क करेंगे VI के साथ गठजोड़

    इसके अलावा खबर यह भी थी कि एलन मस्क भारत के टेलीकॉम क्षेत्र में एंट्री करने के लिए वोडाफोन आइडिया के साथ गठजोड़ करेंगे.

तीन महीनों में 30% उछला शेयर

    पिछले तीन महीनों में कंपनी के शेयर में 30% और साल दर साल (YTD) 94% से ज्यादा का उछाल दर्ज किया है.

कर्ज घटा रही कंपनी

    इसके अलावा कंपनी लगाता अपने कर्ज को भी कम कर रही है. कंपनी ने इस साल टेलिकॉम विभाग को 1701 करोड़ रुपए का पेमेंट किया है.

More Stories