इससे ज्यादा घर में सोना रखना गैरकानूनी


Shanu Sharma
03 Feb 2026

सोना के दामों में गिरावट

    भारतीय बाजार में बजट पेश होने के बाद सोना के दामों में गिरावट देखी गई है. लोग इसे एक निवेश के रूप में देखते हैं.

घर में ज्यादा सोना रखना सही?

    सोना के दामों गिरावट को देखते हुए कुछ लोग खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने घर में ज्यादा सोना नहीं रख सकते .

क्या है नियम?

    हालांकि उन लोगों को सोना रखने पर कोई मनाही नहीं है जिन्होंने टैक्स भरा हो और उसके पक्के बिल उनके पास हो.

कानूनी सीमा

    लेकिन अगर आपके पास बिल नहीं है तो आप केवल कानूनी सीमा में रह कर ही सोना अपने पास रख सकते हैं.

महिलाओं के लिए नियम

    महिलाओं का सोना के प्रति कुछ खास झुकाव होता है. गहने के रूप में वह सोना खरीदती हैं, लेकिन आपके पास जरूरत से ज्यादा सोना नहीं रह सकता है.

शादीशुदा महिलाएं

    कानून के मुताबिक शादीशुदा महिलाएं 500 ग्राम तक और अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम तक सोना अपने घर में रख सकती हैं

पुरुषों के लिए नियम

    वहीं पुरुषों की बात करें तो वह केवल 100 ग्राम तक सोना रख सकते हैं. ये सीमाएं रसीद या कागजात के बिना भी लागू होती हैं.

कानूनी नियम

    अगर आपके पास वैध डॉक्यूमेंट्स हैं जैसे खरीदारी के इनवॉइस या विरासत के रिकॉर्ड है तो आप कानूनी तौर पर इन मात्राओं से ज़्यादा सोना रख सकते हैं.

कानून की जानकारी

    सोना के बढ़ते दामों को देखते हुए लोग ज्यादा से ज्यादा सोना में निवेश करना चाहते हैं. लेकिन इसके लिए आपको कानून का पता होना चाहिए.

More Stories