अपने फोन में बंद करें 'Ad Tracking', सुपर स्मूथ चलेगा फोन
क्या होता है ऐड ट्रैकिंग?
आप इंटरनेट पर कोई प्रोडक्ट सर्च करते हैं और कुछ ही मिनटों में वो उसी का ऐड फीड में नजर आने लगता है? ये कोई संयोग नहीं, बल्कि कंपनियां आपकी ब्राउजिंग, लोकेशन और ऐप इस्तेमाल को ट्रैक करती हैं.
ऐड ट्रैकिंग का नतीजा
ऐड ट्रैकिंग का नतीजा यह होता है कि आपकी प्राइवेसी खतरे में आती है और फोन की बैटरी-डेटा तेजी से खत्म हो जाती है.
ट्रैकिंग बंद करने के फायदे
ऐसा करने से बैकग्राउंड में चलने वाली ट्रैकिंग रुक जाती है और आपका डेटा सुरक्षित रहता है. इसके साथ फोन की बैटरी ज्यादा देर और स्मूथ चलती है.
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए आसान स्टेप्स
1. सेटिंग्स ऐप खोलें
2.नीचे स्क्रॉल करके Google पर टैप करें
3. Ads चुनें
4. Reset Advertising ID या Delete Advertising ID पर क्लिक करें और कन्फर्म करें
5. पुरानी ट्रैकिंग हिस्ट्री अब विज्ञापनों से नहीं जुड़ेगी!
आईफोन में ऐड ट्रैकिंग कैसे रोकें?
1. Settings में जाएं
2. Privacy & Security चुनें
3. Tracking में जाकर Allow Apps to Request to Track को ऑफ कर दें
4. नीचे Apple Advertising में Personalized Ads को टर्न ऑफ करें
अब ऐप्स आपकी एक्टिविटी फॉलो नहीं कर पाएंगे!
ब्राउजर में करें ये बदलाव
1. क्रोम खोलें → तीन डॉट्स → Settings
2. Privacy and Security में जाएं
3. Send a "Do Not Track" request को ऑन करें
4. समय-समय पर Cookies क्लियर करते रहें
वेबसाइट्स अब आपको आसानी से ट्रैक नहीं कर पाएंगी + मेमोरी भी फ्री रहेगी!
प्राइवेसी और परफॉर्मेंस दोनों का फायदा!
ट्रैकिंग बंद करने से ऐड्स कम टारगेटेड होंगे, बैकग्राउंड प्रोसेस रुकेंगे और फोन पहले से ज्यादा तेज चलेगा.
बड़े काम का छोटा एक्शन
एक स्मार्ट एक्शन से आप अपनी प्राइवेसी को मेंटेन रखें और आपका फोन भी स्मूथ चलाएं.