होम लोन लेने से पहले जान लें ये टिप्स, होगा लाखों का फायदा


Sagar Bhardwaj
11 Feb 2024

बढ़ रहा ट्रेंड

    पैसे की कमी होने के कारण आज कल ज्यादातर लोग लोन लेकर घर खरीदते हैं और ये ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है.

होगा लाखों का फायदा

    हालांकि होम लोन लेने से से पहले अगर आप कुछ चीजों का ध्यान रखेंगे तो आपको लाखों का फायदा हो सकता है.

घर का दाम और ब्याज दर

    मान लो कि अगर आपने घर की कीमत का 80 फीसदी लोन लिया है तो होम लोन की EMI आपकी कुल मासिक आय का 40 फीसदी तक होना चाहिए.

EMI ज्यादा तो नहीं

    इससे ज्यादा EMI होने पर घर के खर्च का संतुलन बिगड़ सकता है और आप परेशानी में पड़ सकते हैं.

मकान खरीदना कब सही

    अगर आपको लंबे समय तक एक ही शहरमें रहना है तो मकान खरीदना सही है.

मकान संपत्ति या बोझ

    ध्यान रखें कि मकान खरीदने के बाद इससे और भी खर्चे जुड़ जाते हैं जैसे मेंटेनेंस, टैक्स आदि. इसलिए मकान ऐसी जगह खरीदें जिसकी सदा बढ़ती रहे.

लोकेशन बेहद जरूरी

    याद रखें किसी भी प्रॉपर्टी की कीमत उसकी लोकेशन के हिसाब से बढ़ती है, इसलिए लोन पर घर हमेशा बेहतर लोकेशन पर ही लें.

क्या जेब दे रही इजाजत

    होम लोन लेने से पहले यह जरूर जांच लें कि क्या आप 15-20 सालों तक लगातार EMI दे पाएंगे. इसलिए लिए आपकी कमाई का स्थाई जरिया होना बेहद जरूरी है.

मोटी बचत जरूरी

    होम लोन लेने के बाद अपने पास 6 महीने के घर का खर्च और ईएमआई के बराबर पैसा रिजर्व में रखें, ताकि आपात स्थिति में वह पैसा आपके काम आ सके.

More Stories