1 रुपए से 381 पर पहुंचा यह Penny Stock, 1 लाख के बना दिए 3.81 करोड़
Sagar Bhardwaj
18 Feb 2024
मल्टीबैगर की तलाश
शेयर बाजार के निवेशकों को हमेशा एक मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश रहती है.
छूट जाते हैं पसीने
मल्टीबैगर स्टॉक को खोजने में निवेशकों के पसीने छूट जाते हैं.
ये स्टॉक बना मल्टीबैगर
आज हम आपको एक पैनी मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने निवेशकों की खूब तिजोरी भरी है.
Hazoor Multi Projects Limited
इस शेयर का नाम है हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड. 29 मार्च 2019 को इस रियल एस्टेट कंपनी के शेयर की कीमत 1 रुपए थी.
38,000 प्रतिशत का बंपर रिटर्न
लेकिन आज 18 फरवरी को इस शेयर की कीमत 381.60 पर पहुंच चुकी है. तब से लेकर अब तक इस शेयर ने अपने निवेशकों को 38,000 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है.
1 लाख के बना दिए 3.81 करोड़
यानी पिछले 5 सालों में यह शेयर 381 गुना चढ़ा है. जिसने भी 29 मार्च 2019 को इस शेयर में 1 लाख रुपए लगाए होंगे उसके आज 3.81 करोड़ रुपए हो गए होंगे.
स्टॉक में लग रहा अपर सर्किट
पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस से इस शेयर में अपर सर्किट लग रहा है. पिछले एक महीने में इस शेयर ने 2 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
6 महीने में 190% का रिटर्न
पिछले 6 महीने में हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का शेयर 130 रुपए से 381 रुपए पर पहुंच गया है. यानी 6 महीने में इसने 190 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
एक साल में 281% का रिटर्न
वहीं पिछले एक साल में यह स्टॉक 99.60 रुपए से 381 रुपए पर पहुंच गया है. यानी एक साल में इसमें 281 प्रतिशत की तेजी आई है.