राम मंदिर ने चमकाई इन 4 कंपनियों की किस्मत, शेयरों में बंपर उछाल, निवेशक हुए मालामाल
Sagar Bhardwaj
22 Jan 2024
आज प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
आज अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का विशाल कार्यक्रम है.
राममय हुआ पूरा भारत
भारत सहित दुनियाभर की निगाहें आज अयोध्या पर टिकी हुई हैं. पूरे भारत में जश्न का माहौल है.
इन शेयरों में बंपर उछाल
इसी बीच आज हम आपको 4 ऐसी कंपनियों के नाम बता रहे हैं जो सीधे तौर राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हुई हैं और इसकी वजह से इनके शेयरों में भारी उछाल आया है.
जमकर बरस रहा पैसा
निवेशक इन कंपनियों में जमकर पैसा लगा रहे हैं और उन्हें जमकर मुनाफा भी हो रहा है.
65 फीसदी तक का रिटर्न
पिछले 1 महीने में इन कंपनियों ने 65 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
प्रवेग लिमिटेड (Praveg Ltd)
यह कंपनी अयोध्या में टेंट सिटी बसा रही है. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 60 प्रतिशत की तेजी आई है. शेयर का मौजूदा भाव 1070.30 रुपए है.
Allied Digital Services Ltd
कंपनी को अयोध्या में CCTV सर्विलांस का काम मिला है जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों को पंख लग गए हैं. बीते एक महीने में कंपनी के शेयर में 50 प्रतिशत की तेजी आई है. कंपनी का भाव 187 रुपए पर है.
कामत होटल्स
अयोध्या में पर्यटकों के आगमन के कारण होटल फुल बुक चल रहे हैं. होटल कारोबार से जुड़ी कामत होटल्स का शेयर पिछले एक महीने में 27% चढ़ा है.
पक्का लिमिटेड
कंपनी ने अपने निवेशकों को अब तक 65 फीसदी का रिटर्न दिया है. दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के दिन कंपनी की कंपनी के दोने-पत्तल में ही प्रसाद बांटा जाएगा.
क्या करती है कंपनी
यह कंपनी ईको फ्रेंडली दोना-पत्तल (कम्पोस्टेबल टेबलवेयर) बनाती है जिन्हें 100 प्रतिशत नष्ट किया जा सकता है. शनिवार को कंपनी के शेयरों में18% से ज्यादा का उछाल आया और यह 382.50 पर पहुंच गए.