4 सबसे दमदार म्यूचुअल फंड, सालभर में डबल कर दिया पैसा
Sagar Bhardwaj
21 Feb 2024
सरकारी कंपनियों पर बुलिश ब्रोकरेज फर्म
ब्रोकरेज फर्म इस समय भारत की सरकारी कंपनियों पर बुलिश हैं.
सस्ते वैल्युएशन पर मिल रहीं सरकारी शेयर
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी कंपनियों के शेयर इस समय सस्ते वैल्युएशन पर मिल रहे हैं.
4 PSU फंड्स जिन्होंने पैसा किया डबल
ऐसे में आज हम आपको 4 ऐसे PSU फंड्स बता रहे हैं जिन्होंने सालभर में निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर दिया है.
आदित्य बिड़ला PSU फंड
इस फंड ने एक साल में 100.06% का रिटर्न दिया है, वहीं तीन साल में 46.46% का रिटर्न दिया है.
SBI PSU फंड
इस फंड ने एक साल में 93.86% का रिटर्न दिया है. वहीं तीन साल में इस फंट ने 42.72% का रिटर्न दिया है.
इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड
इस फंड ने साल भर में 89.65% का रिटर्न दिया है. तीन साल में 40.95% का रिटर्न दिया है.
ICICI प्रूडेंशियल PSU इक्विटी फंड
इस फंड ने साल भर में 89.36% का रिटर्न दिया है. यह फंड सितंबर 2022 में लॉन्च हुआ था.