शेयर मार्केट में भूचाल, डूबे 13 लाख करोड़ ,निवेशक कंगाल
India Daily Live
13 Mar 2024
आ गया भूचाल
बुधवार को शेयर मार्केट में भूचाल आ गया. दोपहर में सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा टूटकर 72,515 अंक पर आ गया.
निफ्टी भी लुढ़की
निफ्टी 400 अंक से अधिक लुढ़ककर 21905 के निचले स्तर पर पहुंच गया.
13 लाख करोड़ डूबे
इस गिरावट के चलते निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये ड़ूब गए हैं.
कारोबार के अंत में इतना रहा सेंसेक्स और निफ्टी
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 906 अंक गिरकर 72,762 व निफ्टी 338 अंक गिरकर 21,998 रुपये पर आ गया.
स्मॉलकैप इंडेक्स में काफी नुकसान
स्मॉलकैप इंडेक्स में साल 2022 के दिसंबर के बाद 13 मार्च 2024 को सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
इतने प्रतिशत गिरा
स्मॉल कैप इंडेक्स 5 प्रतिशत तो मिडकैप इंडेक्स में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
ओवरवैल्यूएशन पर सेबी सख्त
सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने शेयर बाजार के ओवरवैल्यूएशन को लेकर कहा है कि छोटे और मध्यम उद्योगों की कैटेगरी के शेयर की कीमतों में काफी हेराफेरी के संकेत मिल रहे हैं.
गलत मिला तो जारी होगी एडवाइजरी जारी
सेबी की चेयपर्सन ने कहा कि हम अपने तरीकों से पता लगा लेंगे. अगर गलत मिला तो एडवाइजरी जारी होगी. इस कारण निवेशक शेयर को ज्यादा बेचने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मार्केट धड़ाम हो रहा है.
मार्च का भी है फैक्टर
मार्च वित्त माह का आखिरी माह होता है, ऐसे में निवेशकर मुनाफावसूली करते हैं. मार्केट गिरने का यह भी एक बड़ा कारण है.