सालभर में 1 लाख बन गए 32 लाख, अब 1 पर 6 बोनस शेयर का तोहफा देगी कंपनी


India Daily Live
13 Mar 2024

110 से 3000 के पहुंचा पार

    14 मार्च 2023 को इस कंपनी का शेयर 110 रुपये के प्राइस पर था. वहीं, 13 फरवरी 2024 को इसका प्राइस 3,351.15 रुपये हो गया है.

छप्परफाड़ दिया है रिटर्न

    इस मल्टीबैगर ने बीते 1 साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है. 1 साल में इस शेयर के भाव में 3100 प्रतिशत का उछाल आया है.

1 लाख के हो गए 32 लाख

    बीते 1 साल पहले अगर किसी ने 1 लाख रुपये के शेयर खरीदे होंगे और उसको बनाए रखा होगा तो अब वे शेयर 32 लाख के हो गए होंगे.

कौन सी है यह कंपनी?

    इस कंपनी का नाम केसर इंडिया है. यह स्मॉलकैप कंपनी रियल एस्टेट सेक्टर में काम करती है.

अब कंपनी दे रही है बोनस शेयर

    यह कंपनी अपने निवेशकों को 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर दे रही है. यह कंपनी का अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा होगा.

यह तय की गई है रिकॉर्ड डेट

    कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 19 मार्च 2024 तय की है.

ये रहा 52 हफ्ते का लो और हाई

    इस कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का हाई 4,319.85 रुपये तो 52 हफ्ते का लो 100.40 रुपये रहा है.

जनवरी में ये था प्राइस

    इस कंपनी के शेयर प्राइस 1 जनवरी 2024 को 1024.65 रुपये थे.

2024 में आया 227% का उछाल

    साल 2024 में इस कंपनी के शेयर्स में 227 प्रतिशत का उछाल आया है.

More Stories