20 दिन में 400% का मुनाफा, 106 से 500 के पार पहुंचा इस कंपनी का शेयर प्राइस
India Daily Live
29 Apr 2024
20 दिन पहले आया था आईपीओ
इस कंपनी का आईपीओ 5 अप्रैल 2024 को महज 20 दिन पहले आया था.
इतना था शेयर प्राइस
आईपीओं में शेयर का दाम 106 रुपये था और 5 अप्रैल को यह 290 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए थे.
25 अप्रैल को पहुंचे 500 के पार
इस कंपनी के शेयर प्राइस 25 अप्रैल 2024 को 530.05 रुपये पर पहुंच गए थे.
400 प्रतिशत चढ़ गए भाव
कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस 106 के मुकाबले 400 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं.
कौन सी है यह कंपनी?
इस कंपनी का नाम TAC Infosec है. इसका आईपीओ 27 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. यह 2 अप्रैल तक ओपन रहा था.
इस दिग्गज इंवेस्टर की है 15 प्रतिशत हिस्सेदारी
इस कंपनी में दिग्गज इंवेस्टर्स विजय किशनलाल केडिया की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
ये हैं कंपनी के फाउंडर
टीएसी इंफोसेक के फाउंडर और सीईओ तृशनीत अरोड़ा है. कंपनी में उनकी 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी है.
इतना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ
इस कंपनी का आईपीओ टोटल 422.03 गुना सब्सक्राइव हुआ था.इसमें रिटेल इंवेस्टर्स का कोटा 433.80 गुना तक सब्सक्राइब हुआ है.
इन लोगों के किया इतने गुना सब्सक्राइब
नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का कोटा 768.89 गुना, आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 141.29 गुना तक दांव लगा है.