इस कंपनी के शेयर ने अजीम प्रेमजी को एक ही दिन में कराया 6,46,94,14,585 रुपये का फायदा
Sagar Bhardwaj
25 Dec 2023
भर गई प्रेमजी की झोली
विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी को एक शेयर ने एक ही दिन में 6,46,94,14,585 रुपये का फायदा कराया है.
विप्रो के शेयर ने कराया मुनाफा
ये शेयर कोई और नहीं बल्कि उनकी ही कंपनी विप्रो का शेयर है.
IT इंडेक्स में आया उछाल
दरअसल फेड के ब्याज दरों में नरम रुख के बाद आईटी इंडेक्स में उछाल देखने को मिला.
आईटी शेयर भी उछले
फेड की बैठक के बाद आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी तेजी बनती दिखी.
विप्रो का भी शेयर उछला
इसी तेजी में विप्रो कंपनी के स्टॉक्स भी उछल गए.
प्रेमजी के पास विप्रो के कितने शेयर
अजीम प्रेमजी के पास विप्रो के कुल 225,808,537 शेयर हैं.
28.65 रुपए बढ़ा कंपनी का शेयर
शुक्रवार को कंपनी के प्रति शेयर की कीमत 28.65 रुपए बढ़ी.
अजीम प्रेमजी को हुआ तगड़ा प्रॉफिट
जिसकी वजह से प्रेमजी ने एक ही दिन में 6,46,94,14,585 रुपये का अप्रत्याशित लाभ कमाया.