शेयर बाजार अगले हफ्ते देगा कमाई के 7 दमदार मौके
Sagar Bhardwaj
03 Mar 2024
7 IPO होंगे लॉन्च
अगले हफ्ते कम से कम 7 कंपनियां अपने IPO लॉन्च करेंगी.
इन कंपनियों के आ रहे IPO
आरके स्वामी, JG केमिकल्स और गोपाल स्नैक्स के मेनबोर्ड IPO कुल 1324 करोड़ जुटाने के लिए बाजार में उतरेंगे.
SME सेग्मेंट की ये कंपनियां ला रहीं IPO
इसके अलावा SME सेग्मेंट में वीआर इंफ्रास्पेस, सोना मशीनरी, Shree Karni Fabcom, पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग जैसी कंपनी भी अपने आईपीओ लॉन्च करेंगी.
8 नई कंपनियों की लिस्टिंग
नए आईपीओ के अलावा अगले हफ्ते एक्सचेंजों पर 8 नई कंपनियों की लिस्टिंग भी होने जा रही है.
RK Swamy IPO
कंपनी ने अपने IPO की कीमत 270-288 रुपए प्रति शेयर रखी है. सब्सक्रिप्शन 4 मार्च को खुलेगा और 6 मार्च को बंद होगा.
JG Chemicals Ltd IPO
इस कंपनी का आईपीओ 5 से 6 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. कंपनी के शेयर 13 मार्च को एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे.
गोपाल स्नैक्स लिमिटेड IPO
कंपनी ने अपने 650 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए 381-401 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. IPO 6 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा.