95 रुपये पर आया था IPO, पहले दिन पार किया 140 का आंकड़ा
पहले दिन मचाया तहलका
शेयर मार्केट में साधव शिपिंग कंपनी के आईपीओ ने आकर तहलका मचा दिया है.
42% फायदे पर लिस्ट हुए शेयर
इस कंपनी के शेयर पहले ही दिन 42 प्रतिशत फायदे के साथ 135 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं.
23 को खुला था आईपीओ
इस कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 फरवरी 2024 को खुला था और यह 27 फरवरी तक ओपन रहा.
इतना है पब्लिक इश्यू का टोटल साइज
साधव शिपिंग के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 38.18 करोड़ रुपये रखा गया है.
शेयर्स में आई तूफानी तेजी
इस कंपनी के आईपीओ में शेयर का प्राइस 95 रुपये था. यह बाजार में 135 रुपये पर लिस्ट हुए हैं.
140 के पार पहुंचे प्राइस
अब इसके प्राइस 5 प्रतिशत अपर सर्किट लगने के बाद 141.75 रुपये पर पहुंच गए हैं.
1 लॉट पर लगा सकते थे दांव
रिटेल इंवेस्टर्स 1 लॉट पर दांव लगा सकते थे. आईपीओ की एक लॉट में 1200 शेयर थे.
रिटेल इनवेस्टर्स को करना पड़ा इतना निवेश
रिटेल इंवेस्टर्स को साधव शिपिंग के आईपीओ में 114000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना पड़ा है. इसके साथ ही प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 96.44 प्रतिशत से घटकर 69.44 प्रतिशत तक रह गई है.
135 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब
इस कंपनी का आईपीओ टोटल 135.69 गुना सब्सक्राइव हुआ था. इसमें रिटेल इंवेस्टर्स का कोटा 65.52 गुना व अन्य कैटेगरी में 184.58 गुना दांव लगा था.