अपनी गाड़ी को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करना होगा अब और भी आसान!


Shanu Sharma
10 Mar 2026

दूसरे राज्य में गाड़ी ले जाना आसान

    अगर आपकी गाड़ी एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाना चाहते हैं, तो जल्द ही यह काम काफी आसान होने वाला है.

NOC की अनिवार्यता

    केंद्र सरकार NOC की अनिवार्यता को खत्म करने की तैयारी कर रही है. नीति आयोग की एक उच्च स्तरीय समिति ने MoRTH को यह प्रस्ताव भेजा दिया है.

मोटर व्हीकल एक्ट 1988

    अभी तक मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 47 के अनुसार, आप किसी दूसरे राज्य में रजिस्टर्ड गाड़ी को नए राज्य में एक साल तक बिना किसी बदलाव के चला सकते हैं.

RTO से NOC

    हालांकि इस दौरान आपको एक साल के अंदर आपको गाड़ी को नए राज्य के RTO में रजिस्टर कराना अनिवार्य होता है. इसके लिए पुराने राज्य के RTO से NOC लेना पड़ता है.

कई डॉक्यूमेंट की जरूरत

    NOC मिलने के बाद ही नए राज्य में रजिस्ट्रेशन संभव होता है. इस प्रक्रिया में आपको रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट जैसे कई डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ते हैं.

NOC क्यों जरूरी?

    NOC इसलिए जरूरी होता है ताकि पता चल सके कि गाड़ी पर कोई बकाया टैक्स, चालान या कानूनी मामला तो नहीं है. यह प्रक्रिया हर राज्यों में अलग-अलग होती है.

ऑटो-जनरेटेड क्लीयरेंस सिस्टम

    समिति का मुख्य सुझाव है कि NOC की जगह एक ऑटो-जनरेटेड क्लीयरेंस सिस्टम शुरू किया जाए. क्योंकि अब सारी जानकारी VAHAN नामक सेंट्रलाइज्ड डिजिटल डेटाबेस में उपलब्ध है.

सेकंड-हैंड गाड़ी वालों को राहत

    यह बदलाव लाखों वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.खासकर वे लोग जो नौकरी या अन्य कारणों से राज्य बदलते हैं या सेकंड-हैंड गाड़ी खरीद-बेचते हैं.

फिटनेस के आधार पर स्क्रैप

    समिति ने एक और महत्वपूर्ण सिफारिश की है. अभी कई जगहों पर गाड़ियों की उम्र के आधार पर उन्हें सड़क से हटाने का नियम है. लेकिन अब फोकस उम्र पर नहीं, बल्कि फिटनेस पर होगा.

More Stories