इस बैंक में पैसा है तो हो जाएं सावधान! RBI ने कैंसिल किया लाइसेंस


Antriksh Singh
07 Feb 2024

एक और बैंक के खिलाफ सख्ती

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नियमों के उल्लंघन के चलते एक बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है.

फाइनेंशियल स्थिति खराब

    आरबीआई ने बताया कि ना तो बैंक की फाइनेंशियल स्थिति अच्छी है और ना ही यह बैंक खाताधारकों को पूरा पैसा वापस कर सकता है.

कौन सा है ये बैंक

    केंद्रीय बैंक की ये कार्रवाई महाराष्ट्र के जय प्रकाश नारायण नगरी सहकारी बैंक बसमथनगर पर की गई है.

बैंक की कमाई का रास्ता नजर आना बंद

    इस बैंक का लाइसेंस 6 फरवरी, 2024 से ही खत्म कर दिया गया है. बैंक के पास परिचालन के लिए रकम नहीं है.

अब क्या होगा?

    आरबीआई के निर्देशानुसार इस बैंक को बंद करके एक लिक्विडेटर नियुक्त कर दिया जाएगा.

कैसे मिलेगा पैसा वापस?

    लिक्विडेशन प्रोसेस खत्म होने के बाद खाताधारकों को डिपॉजिट इंश्योरेंस क्लेम के जरिए पैसा वापस किया जाएगा.

5 लाख रुपये तक वापस

    ये रकम डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) की तरफ से दी जाएगी. लगभग 99.78 फीसदी लोगों को पूरा पैसा वापस मिल जाएगा.

बैंक ना जमा करेगा, ना पेमेंट करेगा

    इस फैसले से लोगों के हित सुरक्षित रखे जा सकेंगे. फिलहाल सहकारी बैंक की बैंकिंग सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद हो गई हैं.

More Stories