बेजुबानों को रतन टाटा का खास तोहफा, 86 साल में पूरा होगा ये सपना
Gyanendra Tiwari
08 Feb 2024
रतन टाटा
86 साल के रतन टाटा का वर्षों पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है.
जानवरों से प्यार
वो जानवरों से बहुत प्यार करते हैं. पशुओं के लिए वो लंबे अरसे से एक बड़ा अस्पताल बनवाना चाह रहे थे.
अस्पताल बनकर तैयार
मुंबई में 2.2 एकड़ में फैला पशुओं का अस्पताल 165 करोड़ की लागत से बनकर तैयार है.
मार्च में शुरू होगा अस्पताल
मार्च के पहले सप्ताह से अस्पताल शुरू हो जाएगा. यह अस्पताल पशुओं के इलाज के लिए 24*7 खुला रहेगा.
छोटे जानवरों का इलाज
कुत्ते, बिल्ली, खरगोश जैसे छोटे जानवरों का इलाज इस अस्पताल में किया जाएगा.
अगले महीने उद्घाटन
मुंबई के महालक्ष्मी में बनें Tata Trusts Small Animal Hospital का अगले महीने उद्घाटन होना है.
परिवार के सदस्य होते हैं जानवर
अस्पताल के उद्घाटन से पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए रटन टाटा ने कहा कि पालतू जानवर परिवार के सदस्यों से अलग नहीं होते.
पशुओं के अस्पताल की थी जरूरत
उन्होंने आगे कहा मैंने अपने जीवन में कई पालतू जानवर रखें. ऐसे में पशुओं के अस्पताल की बहुत ही आवश्यकता थी.