पहले दिन पैसा दोगुना, इस कंपनी के IPO ने शेयर मार्केट में की धमाकेदार एंट्री
India Daily Live
05 Mar 2024
कौन सी है यह कंपनी?
इस कंपनी का नाम Purv Flexipack है. इस कंपनी का हाल ही में IPO आया है.
266% फायदे पर लिस्ट हुए शेयर
मंगलवार को इस कंपनी के शेयर 266 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 260 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हुए हैं. इसके साथ ही निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया है.
इतना था प्राइस बैंड
इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 70 रुपये से 71 प्रति शेयर तय किया गया था.
इतना था लॉट साइज
इस कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयर्स का था.
निवशेकों को लगाना पड़ा इतना पैसा
निवेशकों को कम से कम 1,13,600 रुपये का दांव लगाना पड़ा था.
29 फरवरी तक ओपन रहा था आईपीओ
यह आईपीओ 27 से 29 फरवरी तक ओपन रहा था.
इतना था आईपीओ का साइज
इस आईपीओ का साइज 40.21 करोड़ रुपये था. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर बेस था.
जारी किए थे इतने शेयर
कंपनी ने आईपीओ के जरिए 56.64 लाख शेयर जारी किए थे.
इतने गुना हुआ सब्सक्राइब
इस कंपनी का आईपीओ 3 दिनों में 621 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ. इसके आखिरी दिन निवेशक आईपीओ पर टूट पड़े थे.