मोटी कमाई के लिए रहें तैयार, HDFC बैंक ने कर दिया ये बड़ा ऐलान


Sagar Bhardwaj
20 Apr 2024

HDFC ने जारी किए तिमाही नतीजे

    देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने आज वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए.

कितना हुआ प्रॉफिट

    बैंक को इस तिमाही में 16,511 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है. जो कि बैंक को पिछले साल इसी तिमाही में हुए 16,373 करोड़ से 0.84% ज्यादा है.

अनुमान के मुताबिक रहे नतीजे

    बैंक का शुद्ध लाभ बाजार के अनुमान के अनुरूप रहा. एक्सपर्ट्स ने बैंक को मार्च तिमाही में 16,576 करोड़ का मुनाफा होने की उम्मीद जताई थी.

NPA में आई गिरावट

    बैंक को ब्याज से 29,007 करोड़ का मुनाफा हुआ है. वहीं कंपनी का NPA 1.24 प्रतिशत रहा जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के एनपीए 1.26 से कम था.

कुल राजस्व

    मार्च तिमाही में बैंक का कुल राजस्व 47,240 करोड़ रहा.

बैंक ने किया डिविडेंड का ऐलान

    नतीजों के बाद बैंक ने अपने निवेशकों को 19.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

More Stories