किसानों के हित में मोदी सरकार का बड़ा फैसला


Sagar Bhardwaj
01 Mar 2024

लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों

    पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर 17 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

किसान हित में हुआ बड़ा फैसला

    इस बीच किसानों के हित में मोदी सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया.

कई योजनाओं को मिली मंजूरी

    गुरुवार 29 फरवरी को मोदी कैबिनेट में कई बड़ी योजनाओं पर मुहर लगी.

क्या है वो फैसला

    सरकार ने पोटाश और फॉस्फेट उर्वरक के दाम नहीं बढ़ाने का फैसला किया है.

अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनियाभर में खाद और यूरिया के दाम कई गुना बढ़ गए हैं लेकिन पीएम मोदी की सोच रही है कि भारत के किसानों पर इसका असर नहीं पड़ने देना है.

पुराने दाम पर ही मिलेगा पोटाश, फॉस्फेट

    उन्होंने कहा कि न्यूट्रीएंट बेस्ट सब्सिडी (NBS) यानी पोटाश और फॉस्फेट का जो दाम पिछले साल था, 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक यह उसी कीमत पर मिलेगा.

तीन अन्य बड़े फैसले

    इसके अलावा मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस बनाने को मंजूरी दे दी.

पहला सेमीकंडक्टर फैट

    इसके अलावा मोदी कैबिनेट ने देश में पहला कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर फैब बनाने का भी फैसला किया.

More Stories