मुद्रा योजना ने 10 साल में बदली करोड़ों लोगों की किस्मत- PM मोदी
मुद्रा योजना के 10 साल पूरे
प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वर्चुअल संवाद के ज़रिए लाभार्थियों की सफलता की कहानियां सुनीं.
₹33 लाख करोड़ का जमानत-मुक्त लोन स्वीकृत
अब तक इस योजना के अंतर्गत बिना किसी गारंटी के 33 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के ऋण दिए गए हैं.
70% से अधिक लाभार्थी महिलाएं
प्रधानमंत्री ने बताया कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में इस योजना ने अहम भूमिका निभाई है.
SC/ST और OBC वर्गों को विशेष लाभ
करीब आधे लाभार्थी एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय से आते हैं - जिससे सामाजिक समावेशन को बल मिला.
भोपाल के लवकुश की मिसाल
2021 में 5 लाख से शुरू किया बिजनेस, अब सालाना 50 लाख रुपये से ज़्यादा कमा रहे हैं.
'यह योजना मेरी तारीफ के लिए नहीं' - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनने की प्रेरणा दी.
हर स्तर पर सफल रही योजना
मुद्रा योजना ने न सिर्फ वित्तीय सहायता दी बल्कि आत्म-सम्मान और अवसर भी प्रदान किए.
10 वर्षों में बदली करोड़ों की किस्मत
देश के हर कोने में इस योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उद्यमियों को सक्षम बनाया.
हर महत्वाकांक्षी उद्यमी तक पहुंचे मदद
भविष्य में और मजबूत फाइनेंसियल इकोसिस्टम बनाने पर जोर रहेगा ताकि हर इच्छुक को लोन मिल सके.