पेटीएम को लेकर आई ये बड़ी खबर, सोमवार को रॉकेट बन सकता है शेयर!
Sagar Bhardwaj
10 Feb 2024
लगातार गिर रहा शेयर
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के खिलाफ RBI के एक्शन के बाद Paytm का शेयर लगातार गिर रहा है.
निवेशकों के करोड़ों स्वाहा
शेयर में लगातार गिरावट से निवेशकों के अब तक लाखों-करोड़ों स्वाहा हो चुके हैं.
सोमवार को तेजी के आसार
लेकिन सोमवार को पेटीएम के शेयरों में तेजी लौट सकती है.
एडवाइजरी कमिटी का गठन
दरअसल, पेटीएम की पेरैंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (OCL) ने सेबी के पूर्व चेयरमैन एम. दामोदरन की अगुवाई में एक हाई प्रोफाइल ग्रुप एडवाइजरी कमिटी का गठन किया है.
कमिटी में शामिल दिग्गज
इस कमिटी में पूर्व रेगुलेटर और बैंकिंग इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हैं
क्या करेगी कमेटी
कमिटी PPBL को कंप्लायंस और रेगुलेशन पर सलाह देगी और कंपनी के बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगी.
सस्टेनेबल बिजनेस ग्रोथ पर फोकस
OCL ने कहा कि कंपनी का मैनेजमेंट रेगुलेटर और कंप्लायंस का पालन करते हुए सस्टेनेबल बिजनेस ग्रोथ को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.
पेटीएम के शेयर धड़ाम
शुक्रवार को पेटीएम के शेयर में 6.16 फीसदीकी गिरावट देखने को मिली और यह 419.15 रुपए पर बंद हुआ.
Disclaimer
यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. किसी भी निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें.