ये 4 फिल्में देख लीं तो बन जाएंगे शेयर बाजार के बादशाह, मिल चुका है ऑस्कर
Sagar Bhardwaj
09 Mar 2024
समझ में आ जाएगा बाजार का सारा खेल
अगर आप शेयर बाजार के निवेशक हैं तो आज हम आपको चार ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के बाद आपको शेयर बाजार का सारा खेल समझ में आ जाएगा.
जीता ऑस्कर
ये चारों फिल्में इतनी दमदार हैं कि या तो इन्होंने किसी न किसी कैटेगिरी में ऑस्कर जीता या ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुईं.
The Big Short
2015 में आई ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स की 5 कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई थी और इसने बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीता था.
The Big Short
यह फिल्म 2008 के मार्केट क्रैश से कुछ घंटों पहले के हालातों पर आधारित है, इसमें उन कारणों को बताया गया है जिनके कारण बाजार क्रैश हुआ.
Wall Street
1987 में आई इस फिल्म ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता था. फिल्म में एक स्टॉक ब्रोकर की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है. फिल्म में इनसाइडर ट्रेडिंग, कॉरपोरेट रेडर सहित बाजार में इस्तेमाल होने वाली कई रणनीतियों को दिखाया गया है.
The Wolf of Wall Street
यह फिल्म स्टॉक मार्केट पर बनी फिल्मों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है. फिल्म ऑस्कर के लिए 5 कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई थी लेकिन जीतने में असफल रही. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक स्टॉक ब्रोकर जीतने के लिए अपने सभी हथकंडे अपनाता है, जिसकी उसे कीमत भी चुकानी पड़ती है.
Margin Call
2011 में आई यह फिल्म 2008 के मार्केट क्रैश से 24 घंटे पहले की कहानी बयां करती है. इस फिल्म में वित्तीय बाजार की सबसे कड़वी सच्चाई बयां की गई है.