निवेशकों की हो गई मौज, हर शेयर पर 240 का डिविडेंड देने जा रही ये दिग्गज आईटी कंपनी
India Daily Live
05 May 2024
5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर मिलेगा डिविडेंट
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 240 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा.
यह रखी गई है रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 7 मई 2024 रिकॉर्ड डेट तय की है.
पहले भी कंपनी ने दिए हैं डिविडेंड
इस कंपनी ने इसके एक साल पहले 9 मई को 225 रुपये का डिविडेंट दिया था.
2020 में दिया था पहली बार
कंपनी ने पहली बार साल 2020 में डिविडेंट दिया था. उस समय निवेशकों को 180 रुपये प्रति शेयर का लाभ हुआ था.
कौन सी है यह कंपनी?
इस कंपनी का नाम Oracle Financial Services Software Limited है.
इतना है मार्केट कैप
इस कंपनी का मार्केट कैप 67.44 हजार करोड़ रुपये है.
इतना है शेयर प्राइस
कंपनी के एक शेयर की कीमत 3 मई 2024 को 7,780 रुपये थी.
एक साल में दिया 112 प्रतिशत का रिटर्न
एक साल पहले कंपनी का शेयर प्राइस 5 मई को 3665.90 रुपये था. यह अब 7000 के पार पहुंच गया है. इसका मतलब है कि करीब 112 प्रतिशत का रिटर्न 1 साल में निवेशकों को मिला है.
इतना है 52 हफ्ते का हाई और लो
कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 9,023 और 52 हफ्ते का लो 3,417.25 रुपये रहा है.