नहीं जाना पड़ेगा ATM, OTP डालो कैश निकालो


India Daily Live
13 Feb 2024

कैश

    आज के डिजिटल जमाने में कैश का इस्तेमाल बहुत कम हो गया है.

कैश की जरूरत

    हालांकि, कई ऐसे मौके पर कैश की जरूरत पड़ जाती है.

ATM

    जरूरत पड़ने पर हम ATM जाते हैं. लेकिन कभी-कभी एटीएम में लंबी लाइन और पैसे न होने की वजह से दिक्कत उठानी पड़ती है.

ओटीपी से कैश

    बस ओटीपी के जरिए आपको कैश मिल जाएगा.

ATM जाने की आवश्यकता नहीं

    लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब कैश के लिए ATM जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

पेमार्ट

    क्योंकि फिनटेक कंपनी पेमार्ट, वर्चुअल एटीएम का आईडिया लेकर आई है.

कैश की मांग

    कंपनी के फाउंडर और सीईओ अमित नारंग ने बताया कि वर्चुअल एटीएम कम कैश की मांग को पूरा करने में कारगर है.

वर्चुअल एटीएम

    कंपनी का कहना है कि वर्चुअल एटीएम का इस्तेमाल करने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

बैंकिंग ऐप

    आप नजदीकी दुकान पर जाकर अपने बैंकिंग ऐप के जरिए कैश निकालने की रिक्वेस्ट भेजनी होगी.

ओटीपी

    इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दुकानदार को बताना होगा. इसके बाद आप दुकानदार से कैश ले सकते हैं.

IDBI बैंक के साथ काम

    पेमार्ट बैंक इस सर्विस को फैलाने के लिए कई बैंकों से टाई अप कर रही है. कंपनी पिछले 6 महीने से IDBI बैंक के साथ काम कर रही है.

More Stories